{"_id":"66feffc1f03ed662ba04c314","slug":"man-injured-in-collision-with-canter-on-152d-dies-jind-news-c-199-1-sroh1009-123927-2024-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: 152डी पर कैंटर की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: 152डी पर कैंटर की टक्कर से घायल व्यक्ति की मौत
Fri, 04 Oct 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
जींद। आसन गांव के पास 152डी पर कैंटर की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव आसन निवासी 52 वर्षीय रणबीर ने कहा कि उनके चाचा का लड़का 45 वर्षीय सतीश व 42 वर्षीय जगदीश यूपी में खेतीबाड़ी करते हैं। गांव में भी उनकी जमीन है। सतीश दो दिन पहले गांव आया था। 1 अक्तूबर को सतीश के पास निदाना निवासी बेगराज का फोन आया कि वह सेब की गाड़ी भरकर हिमाचल से सोनीपत आएगा। रात करीब 3 बजे आसन गांव के पास एनएच 152डी पर उसकी गाड़ी आ जाएगी। वह दोनों करीब ढाई बजे पैदल ही 152डी पर आ गए। कुछ ही समय के बाद बेगराज अपनी गाड़ी लेकर आ गया। सड़क की साइड में गाड़ी रोक दिया। इस दौरान अंबाला की तरफ से एक कैंटर आया और बेगराज की गाड़ी में टक्कर मार दी। इससे उसकी गाड़ी पलट गई। बेगराज और सतीश को कापी चोट आई। कैंटर भी पलट गया। उसमें सवार चालक व दूसरे व्यक्ति को भी चोट आई। वह वाहन का इंतजाम करके सभी घायलों को नागरिक अस्पताल लेकर गया। वहां पर चिकित्सकों ने सभी की गंभीर हालात देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वह सतीश को हिसार के निजी अस्पताल लेकर गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। एसआई राजेश कुमार ने कहा कि कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।