फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man dies after being hit by train

Jind News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। दिल्ली-बठिंडा रेलमार्ग पर बरसोला स्टेशन के पास घूमने आए व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। मृतक की पहचान खटकड़ गांव निवासी 45 वर्षीय राजेश के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।


जीआरपी को सोमवार सुबह सूचना मिली कि बरसोला स्टेशन पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। जीआरपी ने जांच करने पर पता चला कि मृतक खटकड़ गांव का रहने वाला है। गांव के लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे और मृतक की शिनाख्त की। परिजनों ने बताया कि राजेश को पिछले दिनों लकवा हो गया था, जिससे वह लाठी के सहारे चलता था। वह प्रतिदिन बरसोला स्टेशन की तरफ घूमने जाता था। वह सोमवार सुबह दस बजे भी बरसोला स्टेशन की तरफ घूूमने गया था और पटरी क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed