फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Man arrested for extorting money from shoe trader on Instagram

Jind News: इंस्टाग्राम पर जूता कारोबारी से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 31 Oct 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for extorting money from shoe trader on Instagram
30जेएनडी15-नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रंगदारी मांगने का आरोपी। स्रोत पुलिस - फोटो : katra news
जींद। इंस्टाग्राम पर जूता कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले आरोपी कैथल निवासी अमित को सीआईए जींद ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिया से छलांग लगा दी, जिससे उसका पैर जख्मी हो गया।
विज्ञापन


सीआईए प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि 28 अक्तूबर को सुदकैन कलां निवासी संजीव ने शिकायत दी थी कि वह उचाना में बंक बूट हाउस के नाम से दुकान चलाते हैं। 25 अक्तूबर की रात 11 बजे उनकी इंस्टाग्राम आईडी पर उल्लू नामक अकाउंट से कॉल और मैसेज आए, जिनमें मुंबई के चर्चित बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में शामिल अमित नाथी के नाम से धमकी दी गई और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।
विज्ञापन




एसपी कुलदीप सिंह ने सीआईए और थाना उचाना पुलिस की एक संयुक्त टीम गठित की। जांच के दौरान टीम को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी हथो से ढाकल गांव की ओर पैदल जा रहा है। टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी पुलिया से नीचे कूद गया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आरोपी कैथल निवासी अमित कुमार उर्फ कालू है जो वर्तमान में गुरुग्राम में एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नौकरी करता है। उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी देने में कोई और व्यक्ति शामिल था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed