फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Make your relationships shine like colours, it is important to celebrate every festival

Jind News: रंगों की तरह चमकाएं रिश्ते हर त्योहार को मनाना जरूरी

Sat, 08 Mar 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 08 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Make your relationships shine like colours, it is important to celebrate every festival
07जेएनडी38: अर्बन इस्टेट में इन्नर व्हील क्लब की महिलाओं के साथ होली के त्योहार पर संवाद कार्यक
जींद। इनर व्हील क्लब के साथ अमर उजाला फाउंडेशन का संवाद कार्यक्रम अर्बन इस्टेट स्थित क्लब की वरिष्ठ सदस्य प्रेम दलाल के आवास पर हुआ। इसमें होली के त्योहार को मनाने और लोगों को दूरियां समाप्त कर इस त्योहार को पारंपरिक तौर पर मनाने के लिए जागरूक किया। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर क्लब प्रधान सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर वंदना गुप्ता ने शिरकत की।
विज्ञापन

क्लब में महिलाओं के उत्थान के लिए जरूरी काम करने, जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर समय अग्रणी रहने व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के उत्थान के लिए उनको हुनरमंद बनाने के लिए चर्चा की। यह क्लब की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

क्लब की चिकित्सक, शिक्षिका व व्यवसायी महिलाओं ने अलग-अलग विचार दिए। शिक्षिका डॉ. सीमा मलिक व डॉ. परमिंदर कौर ने हर त्योहार को बेहतर तरीके से मनाने के लिए कहा। पूजा मित्तल ने कहा कि हर त्योहार का अपना महत्व है। इनको अच्छे से मनाना चाहिए, ताकि पता लगे की हमारे देश में मनाए जाने वाले त्योहारों का अपना महत्व है। अनिता सैनी ने त्योहार को गांव हो या शहर हर कॉलोनी व वार्ड में एक साथ बड़े स्तर पर मनाया जाए। इससे त्योहार का महत्व बढ़ेगा। इस दिन नाच गाने से लेकर खुशियों का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षिका डॉ. शालू ने बताया कि संस्थानों में भी हर त्योहार के बारे में जानकारी दी जानी चाहिए। वह स्कूल में बच्चों के साथ हर त्योहार मनाती हैं। उषा बंसल ने बताया कि त्योहार मनाने के पीछे जो तर्क है, उनको आगे बढ़ाने के लिए बच्चों को हर त्योहार का इतिहास जरूर बताएं।
सेवानिवृत्त ज्वाइंट डायरेक्टर वंदना गुप्ता त्योहार को कैमिकल मुक्त रंगों से मनाना चाहिए, पानी की बर्बादी को भी रोकना चाहिए। पूजा जैन होली के त्योहार की शुरुआत घर से करनी चाहिए। अपने बच्चों व परिवार के साथ मनाकर ही त्योहार आस पड़ोस में खेलें, ताकि सभी घरों में त्योहार मने। प्राचार्य सुनीता मलिक ने बताया कि संस्थानों में हर त्योहार के बारे में जानकारी देनी चाहिए। इससे त्योहारों की मान्यता ज्यादा बढ़ेगी। हर त्योहार को मिलकर मनाया जाए। इस दिन नशा करने वालों को रोकना चाहिए और त्योहार के प्रति समाज में प्रचार कर संयुक्त रूप से खेला जाए।

उमेश भारद्वाज ने बताया कि महिला व पुरुषों को गली मोहल्ले में त्योहार को मिलकर खेलना चाहिए। इससे समाज में चल रहे मन मुटाव दूर होते हैं। इस मौके पर पूजा मुदगिल, मीना सैनी, अनिता सैनी, विनोद कटवाल मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed