{"_id":"66cfb57fbe0b69fd8c0a9614","slug":"majra-khap-expressed-anger-over-the-statement-of-mp-kangana-ranaut-jind-news-c-199-1-jnd1001-122152-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: माजरा खाप ने सांसद कंगना रणौत के बयान पर रोष जताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: माजरा खाप ने सांसद कंगना रणौत के बयान पर रोष जताया
Thu, 29 Aug 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
जींद। माजरा खाप पंचायत ने भाजपा सांसद कंगना रणौत की ओर से किसानों के खिलाफ दिए गए बयान पर रोष जताया है। खाप की ओर सांसद से अपने बयान को लेकर किसानों से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की गई है।
माजरा खाप पंचायत के प्रधान गुरविंदर सिंह संधू, महासचिव महेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे बयानों से किसानों को विचलित नही होना चाहिए। यहबयान सोची समझी रणनीति का एक हिस्सा हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और हरियाणा में जाति-पाति का विवाद पैदा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। भाजपा यह कह कर पल्ला झाड़ रही है कि यह सांसद का निजी बयान है। सरकार के पास चुनाव जीतने के लिए कोई मुद्दा नही है। केवल जाति-पाति, धर्म का एजेंडा ही चला कर कुछ लाभ मिल सकता है, इसलिए रणौत को आगे किया जा रहा है।