फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Main supplier arrested on spotting smack supplier

स्मैक सप्लायर की निशानदेही पर मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Main supplier arrested on spotting smack supplier
सीआईए ने छह जून 2019 को पकड़े गए स्मैक सप्लायर पप्पू की निशानदेही पर बुधवार को उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टीकरा उस्मा गांव निवासी मोहम्मद शदाब को स्मैक सप्लाई करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

छह जून 2019 को सीआईए को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के टिकरा उस्मा निवास पप्पू जींद में स्मैक बेचने के लिए आया हुआ है। वह गुलकनी और सरामराये के बीच गांव राजपुरा भैण के लिए जाने वाली सड़क पर वाहन का इंतजार कर रहा है। उसकी पीठ पर बैग टंगा हुआ है। सूचना के आधार पर सीआईए की पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची तो वहां पर एक लड़का खड़ा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, मगर वह पकड़ लिया गया। उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें से दो डिब्बे में भरी साढ़े तीन किलोग्राम स्मैक मिली। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया था, जहां से उसे जेल भेज दिया गया था। जांच अधिकारी एसआई राजेंद्र ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी यूपी के बाराबंकी जिले के टीकरा उस्मा निवासी मोहम्मद शदाब जो गिरफ्तार कर लिया गया है। शदाब पप्पू को स्मैक देकर सप्लाई करने का काम लेता था। उसको बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed