फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Main accused arrested for extorting ten lakh rupees from businessman

व्यापारी से दस लाख की रंगदारी वसूलने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Main accused arrested for extorting ten lakh rupees from businessman
जींद। शहर की पुरानी अनाज मंडी में डेढ़ माह पहले दिनदहाड़े दो व्यापारी भाइयों से दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में सीआईए ने एक माह 17 दिन बाद मुख्य आरोपी वजीर पोंकरी खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। हालांकि इस मामले में पहले भी छह बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

शहर की पुरानी अनाज मंडी में मंगलवार दोपहर को आरोपियों ने व्यापारी नितिन गोयल को फोन कॉल कर मंडी स्थित एक दुकान में बुलाया और उससे 25 लाख रुपये की मांग की। जब व्यापारी ने पैसे देने से मना किया तो उस पर छह बदमाशों ने पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी। जिसके चलते व्यापारी ने अपने स्टील का व्यापार करने वाले भाई विपुल को फोन पर इस मामले की जानकारी देकर उसको घर में रखे सभी पैसे लेकर आने की बात कही। इस पर विपुल गोयल घर में रखी दस लाख रुपये की नकदी लेकर मंडी में दुकान पर पहुंचा और बदमाशों को नकदी देकर अपने भाई को छुड़वाया। इसके बाद बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने अब मुख्यारोपी समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने लगभग चार लाख रुपये की लूटी गई राशि, अवैध हथियार, लूट में प्रयुक्त कार व बाइक को बरामद किया था। अब पुलिस आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर बाकी पैसे को बरामद करेगी।
विज्ञापन

सीआईए इंचार्ज अनूप कुमार ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में 26 अक्तूबर को दस लाख रुपये की रंगदारी वसूलने के मामले में मुख्यारोपी वजीर पोंकरी खेड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि उससे लूटी गई राशि को बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed