फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat Today to Demand Relocation of Biogas Plant

Jind News: बायो गैस प्लांट को शिफ्ट कराने के लिए महापंचायत आज

Sun, 10 May 2026 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 May 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat Today to Demand Relocation of Biogas Plant
जींद। गोहाना रोड स्थित रिहायशी क्षेत्र में स्थापित बायो गैस प्लांट के विरोध में आज कई कॉलोनियों और आसपास के गांवों के लोग एक निर्णायक महापंचायत करेंगे। प्लांट के ठीक सामने होने वाली इस सभा में समाज के लोगों को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन


प्लांट का विरोध कर रहे नरेश भनवाला, बिजेंद्र दहिया और सतबीर कुंडू सहित अन्य नागरिकों का कहना है कि घनी आबादी के बीच ऐसा प्लांट लगाना जनहित में नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट शुरू होते ही चिमनियों से निकलने वाले धुएं के कारण लोगों की आंखों और गले में जलन की समस्या होने लगी है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि पराली जलाने पर तो किसानों पर मामला दर्ज होता है लेकिन प्लांट से होने वाले प्रदूषण को अनसुना किया जा रहा है। लोगों की मांग है कि बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को देखते हुए इस प्लांट को शहर से दूर किसी अन्य स्थान पर शिफ्ट किया जाए नहीं तो ग्रामीण संघर्ष तेज करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed