फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Mahapanchayat of United Kisan Morcha in Tohana on 4th, preparations started

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत टोहाना में 4 को, तैयारियां शुरू

Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2024 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mahapanchayat of United Kisan Morcha in Tohana on 4th, preparations started
29जेएनडी16: महापंचायत में शामिल होने के लिए किसानों से मिलते किसान नेता। संवाद
नरवाना(जींद)। संयुक्त किसान मोर्चा ने चार जनवरी को टोहाना में और नौ जनवरी को मोगा (पंजाब) में होने वाली दो महापंचायतों को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। किसान सभा नरवाना के सदस्य रविवार से ही टीमें बना कर गावों का दौरा शुरू कर दिया है, ताकि संयुक्त किसान मोर्चे की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन

मास्टर बलबीर ने बताया कि एसकेएम का राष्ट्रीय नेतृत्व दोनों महापंचायतों में शामिल होगा। एसकेएम केंद्र सरकार से मांग दोहराता है कि एमएसपी और कर्ज माफी समेत बुनियादी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे सभी किसान संगठनों से तुरंत चर्चा की जाए। पंजाब सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की जान बचाई जाए। ग्रेटर नोएडा के लुक्सर जेल में बंद सभी किसानों को रिहा किया जाए और नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति को वापस लिया जाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार एमएसपी@ सी2+50% के साथ कानूनी रूप से गारंटीकृत खरीद और व्यापक कर्ज माफी सहित अन्य मांगों पर विचार करने के लिए तैयार नहीं है। किसानों और खेतिहर मजदूरों के सामने आ रही गंभीर समस्याओं पर चर्चा करने के बजाय, एनडीए-3 सरकार ने नई राष्ट्रीय कृषि विपणन नीति, डिजिटल कृषि मिशन, राष्ट्रीय सहकारिता नीति, चार श्रम संहिताओं और एक राष्ट्र एक चुनाव, जो राज्य सरकारों के संघीय अधिकारों को खत्म कर रहा है। कॉरपोरेट मुनाफा खोरी के लिए एक राष्ट्र एक बाजार के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि एसकेएम इस संबंध में सभी ट्रेड यूनियनों और खेत मजदूर यूनियनों को लिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed