फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Maa Durga will come riding on a horse on Chaitra Navratri

Jind News: चैत्र नवरात्र पर घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा

Fri, 05 Apr 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 05 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga will come riding on a horse on Chaitra Navratri
05जेएनडी24: जयंती देवी मंदिर में सजा माता का मंदिर। संवाद
जींद, उचाना। शहर की लाला प्रभु दयाल चौधरी धर्मशाला स्थित प्राचीन राधा-कृष्ण मंदिर के पुजारी सत्यनारायण शांडिल्य ने कहा कि मंगलवार से चैत्र नवरात्र शुरू होगा। कलश स्थापना के लिए 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक शुभ मुहूर्त रहेगा।
विज्ञापन

हिंदू धर्म में नवरात्र के पर्व का विशेष महत्व है। चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्र शुरू हो जाता है। नवरात्र पर देवी दुर्गा का नौ अलग-अलग स्वरूपों का पूजन किया जाता है। सालभर में चार नवरात्र आते हैं, जिसमें से दो गुप्त नवरात्र एक शारदीय नवरात्र और एक चैत्र नवरात्र है।
विज्ञापन


शांडिल्य ने बताया कि चैत्र के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 8 अप्रैल की रात को 11 बजकर 50 मिनट से शुरू हो जाएगी, जिसका समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। उदया तिथि आधार पर चैत्र नवरात्र 9 अप्रैल 2024 से शुरू होगा। कलश स्थापना के लिए 9 अप्रैल को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 23 मिनट तक का शुभ मुहूर्त रहेगा। अगर 9 अप्रैल के अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो इस दिन दोपहर 12 बजकर 3 मिनट से लेकर 12 बजकर 54 मिनट तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुजारी ने कहा कि इस बार चैत्र नवरात्र पर मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। मंगलवार को चैत्र नवरात्र शुरू होने के कारण मां का वाहन घोड़ा होगा। माता का वाहन नवरात्र के आरंभ होने वाले वार से तय होता है। नवरात्र पर देवी पूजन और नौ दिन के व्रत का बहुत महत्व है। नवरात्र के नौ दिनों में व्रत रखने वालों के लिए नियम होते हैं। साथ ही इन नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों को उनका पसंदीदा भोग लगाकर मां का आशीर्वाद लिया जाता है।
पूजा-अर्चना में नहीं आएगी परेशानी : नवीन शास्त्री
जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिर में विशेष सफाई की जा रही है। श्रद्धालुओं को मां भगवती की पूजा-अर्चना के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

मूर्तियों को पहना रहे विशेष पोषाक
हिंदू कैलेंडर के अनुसार यह वर्ष का पहला नवरात्र है। इन नौ दिन के दौरान व्रत और पूजन पूर्ण विधि विधान के साथ किया जाता है। मान्यता है कि नवरात्र के समय मां पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच उपस्थित होती हैं। ऐसा योग साल में आने वाले चार नवरात्र के पर्व पर संभव होता है इसीलिए नवरात्र में पूजन को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इस शुभ पर्व के दौरान आप किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

05जेएनडी24: जयंती देवी मंदिर में सजा माता का मंदिर। संवाद

05जेएनडी24: जयंती देवी मंदिर में सजा माता का मंदिर। संवाद

05जेएनडी24: जयंती देवी मंदिर में सजा माता का मंदिर। संवाद

05जेएनडी24: जयंती देवी मंदिर में सजा माता का मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed