फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   DAV's fencers won 49 medals, 14 players selected at the national level.

Jind News: डीएवी के तलवारबाजों ने जीते 49 पदक, 14 खिलाड़ियों का राष्ट्रीयस्तर पर चयन

Wed, 16 Sep 2026 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
DAV's fencers won 49 medals, 14 players selected at the national level.
15जेएनडी29: डीएवी स्कूल के पदक विजेता ​खिलाड़ियों के साथ प्राचार्य। स्रोत : स्कूल
जींद। फरीदाबाद में आयोजित हरियाणा राज्य स्कूल तलवारबाजी प्रतियोगिता में डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने 49 पदक अपने नाम किए। 11 से 14 सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल के खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने 18 स्वर्ण, 13 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। शानदार प्रदर्शन के आधार पर स्कूल के 14 खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन

अंडर-14 आयु वर्ग में मनप्रीत, लक्षिता, समृद्धि, एंजेलिना, साक्षी, मीनल और शिवम ने स्वर्ण पदक हासिल किए। समृद्धि और यशिका ने रजत पदक जीते, जबकि एंजेलिना, यशिका, वनिका, देवांशी, समक्ष और कार्तिकेराज ने कांस्य पदक अपने नाम किए। इस आयु वर्ग में स्कूल की छात्राओं ने ओवरऑल प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 और अंडर-19 में भी खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन
अंडर-17 वर्ग में श्री, केशव और मयंक ने स्वर्ण पदक जीते। जानवी, नव्या, प्राची और दीपांशु ने रजत पदक हासिल किए। वहीं नव्या, अर्पिता, पार्थ, सक्षम और निखिल ने कांस्य पदक जीते। अंडर-19 में खुशी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्तिक, लोकेश और दुष्यंत ने रजत पदक हासिल किए जबकि कार्तिक, लोकेश, जतिन और अंकुश ने कांस्य पदक जीते।

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने मेहनत और अनुशासन के दम पर स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed