फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lord Vishwakarma gave a new look to the society: Rajat Gautam

भगवान विश्वकर्मा ने समाज को दिया नया रूप : रजत गौतम

Mon, 04 Nov 2024 01:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
Lord Vishwakarma gave a new look to the society: Rajat Gautam
03जेएनडी08 : एडवोकेट रजत गौतम को सम्मानित करते कार्यक्रम के आयोजक। संवाद
जींद। पिल्लूखेड़ा मंडी में विश्वकर्मा जयंती पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूरा दिन भंडारा लगाया गया और हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें विधायक रामकुमार गौतम के बेटे रजत गौतम ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का आयोजन सरपंच जोगिंद्र, प्रधान संदीप डांगी, अनिल पांचाल, सज्जन पांचाल, राजेश जांगड़ा व श्यामलाल धीमान ने किया।
विज्ञापन

एडवोकेट रजत गौतम ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा को दुनिया का पहला शिल्पकार, वास्तुकार और इंजीनियर माना जाता है। ब्रह्मा जी ने जब सृष्टि की रचना की, तो उसे सजाने-संवारने का काम विश्वकर्मा ने किया था। भगवान विश्वकर्मा ने देवी-देवताओं के महल, रथ, हथियार और भवन बनाए थे। विश्वकर्मा ने ही सोने की लंका बनाई थी। प्रधान संदीप डांगी ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा ने ही द्वारका नगरी की रूपरेखा खींची थी। उन्होंने भगवान शिव के लिए वह रथ बनाया था, जिसमें वह तारकाक्ष, कमलाक्ष और विद्युमाली का वध करने गए थे। विश्वकर्मा ने ही गोपी तालाब का निर्माण किया था। मान्यता है कि भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को भगवान विश्वकर्मा का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल उनकी जयंती मनाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed