फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lord Vishnu took incarnation

भगवान विष्णु ने लिया था अवतार

Mon, 18 Aug 2014 12:12 AM IST
Jind
Jind Updated Mon, 18 Aug 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 शहर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ऐतिहासिक गांव बराह कलां जो महाभारत काल व इससे भी पहले की प्राचीन यादें समेटे हुए है। इस गांव में भगवान बराह का तीर्थ है जहां फाल्गुन में मेला लगता है। स्थानीय लोगों की धारणा है कि यहां पर पर भगवान विष्णु ने बराह का अवतार लिया था। विष्णु के अवतार बराह के नाम से ही इस गांव को बराह नाम से जाना जाता है।
पांडू पिंडारा, ईक्कस, रामराय के साथ-साथ बराह गांव में भी महाभारत काल की यादें बसी हुई हैं।
महंत उमेश गिरी के अनुसार भगवान विष्णु ने यहां पर वराह का अवतार लिया था, जिसका जिक्र स्कंद पुराण, वामन पुराण और महाभारत में भी मिलता है। उनके अनुसार भगवान विष्णु ने दस अवतारों में से तीसरा अवतार बराह के रूप में प्रकट हुए थे और प्रलय के वक्त जब पृथ्वी रसातल में गई हुई थी तब भगवान विष्णु ने बराह का रूप धारणा करके नाक पर पृथ्वी को ऊपर लाकर संपूर्ण सृष्टि को बचाया था।
विज्ञापन

फाल्गुन की द्वादशी को गांव में हर साल मेला लगता है और आसपास के लोग भगवान बराह की पूजा अर्चना के लिए यहां आते हैं।   
महंत के अनुसार इस तीर्थ में स्नान करने के लिए युधिष्ठिर तथा अन्य पांडव अपने पितृों को जल देने के लिए व भगवान बराह की पूजा अर्चना करने के लिए आए थे।
 शेषनाग के अवतार बलराम ने यहां स्नान करके ब्रह्म हत्या के श्राप से मुक्ति पाई थी। इस तीर्थ की खुदाई जहां पांडवों ने की थी वहीं भगवान श्रीकृष्ण ने स्नान कर पूजा अर्चना की थी। यह तीर्थ कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड में आता है। ग्रामीणों के अनुसार प्रशासन की अनदेखी के चलते बदहाली का शिकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीर्थ में चारदीवारी तथा लाइट लगवाने की प्रशासन से कई सालों से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गांव की एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘‘चले बराह वन की ओर’’ के नाम से दूरदर्शन पर भी आ चुकी है जिसमें तथ्य के आधार पर दिखाया गया है कि यहां दलदल की भूमि पर जंगल हुआ करते थे और किस तरह भगवान विष्णु ने यहां बराह का रूप धारण करके धरती को रसातल से निकाला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed