फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Look outside stores temporary shops

दुकानों के बाहर भी लग रही है अस्थायी दुकानें

Sat, 18 Oct 2014 12:39 AM IST
Updated Sat, 18 Oct 2014 12:39 AM IST
विज्ञापन
त्यौहारों का मौसम सिर पर है पर बाजार में अतिक्रमण पर ध्यान देने वाला कोई नहीं। बाजार का अतिक्रमण त्यौहार की खुशी के रंग पर भंग डाल सकता है। अतिक्रमण के चलते बाजार की सड़कें पूरी तरह से सिकुड़ गई हैं जिस कारण लोगों को बाजार से पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन


ऐसे में यदि बाजार में कोई अनहोनी या आगजनी की घटना होती है तो दमकल विभाग के लिए घटना से निपटना मुश्किल है। दुकानदारों ने त्यौहारी सीजन को देखते हुए दुकानों के आगे सड़कों पर भी अस्थाई दुकानें तैयार कर ली हैं। ऐसे में बाजार की सड़कें काफी पतली हो गई है जहां से दमकल विभाग की गाड़ी का निकल पाना मुश्किल है।
विज्ञापन



 वहीं त्यौहारी सीजन के दौरान बाजार में बढ़ते अतिक्रमण की तरफ नगर परिषद का भी कोई ध्यान नहीं है। नगर परिषद की यह लापरवाही लोगों पर भारी पड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आबादी के क्षेत्र से दूर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें

दिवाली पर आतिशबाजी के कारण किसी प्रकार की आगजनी की घटना न हो इसके लिए प्रशासन द्वारा आबादी के क्षेत्र से दूर आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाएंगी। प्रशासन द्वारा आतिशबाजी की दुकानों के लिए सफीदों रोड पर स्थित सेक्टर नौ का स्थान निर्धारित किया गया है।

पिछले वर्ष भी यहीं पर आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई थी। इससे पहले पुलिस अधीक्षक आवास के पास देवीलाल ग्राउंड में आतिशबाजी की दुकानें लगाई जाती थी।


दो दिन के लिए अस्थाई तौर पर दिए जाते हैं लाइसेंस
अतिशबाजी की दुकान लगाने के लिए प्रशासन द्वारा दो दिनों के लिए अस्थाई लाइसेंस जारी किए जाते हैं। इसके लिए जींद, नरवाना तथा सफीदों उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय द्वारा आतिशबाजी की दुकान लगाने वाले लोगों से आवेदन मांगे जाते हैं। इसके बाद दुकान लगाने के लिए संबंधित एसडीएम द्वारा लाइसेंस जारी किए जाते हैं।


कर्मचारियों की है कमी

जींद दमकल विभाग के पास आगजनी से निपटने के लिए चार गाड़ियां हैं लेकिन स्टाफ की कमी है। दमकल विभाग के पास इस समय 15 कर्मचारी हैं जिसमें 5 चालक तथा 10 फायरमैन हैं। जबकि नियम के अनुसार एक गाड़ी के साथ एक चालक, एक लीडिंग फायरमैन तथा चार फायरमैन की ड्यूटी होती है। इस तरह 24 कर्मचारियों के स्टाफ की जरूरत है। वहीं नगर परिषद के अलावा मार्केट कमेटी के पास भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी है। वहीं बाजार में आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए दमकल विभाग को स्माल फायर वाटर इंजन की सख्त जरूरत है।

अतिक्रमण को बढ़ावा न दें दुकानदार

दुकानदार सतीश अरोड़ा, अमित कुमार, सुनील, ईश्वर दयाल का कहना है कि त्यौहारी सीजन पर बाजार में दुकानदार दुकानों के आगे अतिक्रमण कर लेते हैं। इससे बाजार की सड़कें बिल्कुल तंग हो जाती हैं और यहां हादसे होने का अंदेशा बढ़ जाता है। प्रशासन भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं देता है। एक तो बाजार की गलियां पहले ही काफी तंग हैं और ऊपर से दुकानदार दुकान के बाहर भी सामान लगाकर और अधिक बढ़ावा देते हैं। इसलिए प्रशासन व दुकानदारों को खुद ही इस तरफ ध्यान देना चाहिए।



दीपावली पर पर्यावरण का रखें विशेष ध्यान
खुशी के प्रतीक दीपावली का त्यौहार दीपों तथा आपसी प्रेम का त्यौहार है। इस अवसर पर दीपक जलाकर पटाखों की आवाज के साथ मनाया जाता है। पर हमें पर्यावरण का भी ध्यान रखना चाहिए। दीये व पटाखे जलाते समय बच्चों पर ध्यान रखना चाहिए। ज्यादा ध्वनि और प्रदूषण करने करने वाले पटाखों से हमें दूर रहना चाहिए। जिससे बच्चों के साथ साथ पर्यावरण को भी काफी नुकसान पहुंचता है।
युजविंद्र चहल, रणजी क्रिकेट खिलाड़ी
युजविंद्र चहल का फोटो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed