फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Loan of 5 lakh made by opening fake account with lost PAN card and Aadhar card

गुम हुए पैन कार्ड व आधार कार्ड से फर्जी खाता खुलवाकर कराया पांच लाख का लोन

Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
Loan of 5 lakh made by opening fake account with lost PAN card and Aadhar card
शहर थाना पुलिस ने दूसरे के दस्तावेज चोरी कर फर्जी बैंक खाता खुलवाकर गुड़गांव की एक कंपनी से पांच लाख रुपये लोन लेने के आरोपी राजेंद्र कालोनी उचाना मंडी निवासी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार किया है। इसमें आशीष ने जींद के इलाहाबाद बैंक में खाता खुलवाकर गुड़गांव की एक फाइनेंस कंपनी से पांच लाख रुपये का लोन फर्जी खाते में दूसरे व्यक्ति के नाम से लिया। इसमें जिस व्यक्ति के दस्तावेजों का प्रयोग किया गया है। लोन की राशि लेने में उसके छह माह पहले मृत पिता को ही गारंटर बनाया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कैथल के कोलेखां निवासी प्रवीन ने बताया था कि वह किसी काम से जींद आया हुआ था। वहां पर उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड और तीन एटीएम कार्ड गुम हो गए थे। इसके अगले दिन उसके पास देवेंद्र नामक व्यक्ति का फोन आया और उन्होंने कहा कि उसके दस्तावेज उसके पास हैं। वह उसे आकर ले जा सकता है। जब वह कागजात लेने के लिए गया तो उसने कहा कि वह दस्तावेज उसने कैथल के किसी व्यक्ति को दिए हैं।
विज्ञापन

ऐसे चला लोन का पता
कैथल निवासी व्यक्ति के पास जब वह कागजात लेने के लिए गया तो उसमें पैन कार्ड और आधार कार्ड नहीं था। इसके बाद उसके पास 21 अगस्त 2018- को लेंडिंग कार्ड फाइनेंस लिमिटेड कंपनी गुड़गांव से फोन आया और बताया कि आपका पांच लाख रुपये का लोन हुआ है। उन्होंने इस लोन के बारे में किसी प्रकार की जानकारी होने से मना कर दिया। फाइनेंस कंपनी ने उसके खाते के बारे में बताया कि आपका खाता इलाहाबाद बैंक जींद में है। इसमें लोन की एक किस्त जमा भी करवाई है। इसमें उसका मोबाइल नंबर भी दिया था। इसके बाद वह इलाहाबाद बैंक में जाकर पूछताछ की तो उसके नाम से फर्जी खाता खुला मिला। इस तरह से दूसरे के दस्तावेजों पर फर्जी खाता खुलवाने के आरोपी आशीष उर्फ आशु को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed