फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Liquor contractors taking smuggling lives, two people killed in June

तस्करी ले रही शराब ठेकेदारों की जान, जून में हुई दो लोगों की हत्या

Thu, 25 Jun 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Liquor contractors taking smuggling lives, two people killed in June
शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए अस्पताल आए परिजन। - फोटो : Jind
जिले में बढ़ रही शराब की अवैध तस्करी के कारण शराब ठेकेदारों की हत्या हो रही है। जून माह में अवैध शराब तस्करी रोकने के चलते शराब ठेकेदारों पर तीन बड़े हमले हुए हैं, जिनमें से दो शराब ठेकेदारों की गोली मारकर हत्या भी की जा चुकी है, जबकि सफीदों में एक शराब ठेकेदार घायल हो गया था।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल से जून तक पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में अलग-अलग 40 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर छह हजार बोतल से ज्यादा शराब पकड़ी है। इसमें सबसे ज्यादा शराब की तस्करी के मामले अप्रैल माह में लॉकडाउन के समय सामने आए। इस दौरान पुलिस ने दस मामलों में ही अकेले 5000 बोतल शराब पकड़ी। मई माह में लगभग 700 और जून माह में अब तक 300 बोतल शराब पकड़ी गई। साथ ही लोगों के खिलाफ मामले भी दर्ज किए गए हैं। जून माह में शराब की तस्करी के मामले सबसे कम दर्ज हुए हैं, लेकिन इस माह में शराब ठेकेदारों के मध्य बड़े विवाद में दो ठेकेदारो गतौली निवासी सुमित और निडाना निवासी संदीप को अपनी जान भी गवांनी पड़ी। निडाना निवासी संदीप की 14 जून को ढाबे पर रात में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जबकि खरकरामजी गांव में 23 जून देर शाम को गतौली निवासी शराब ठेकेदार सुमित की गोली मारकर और गाड़ी से रौंदकर हत्या कर दी गई। इसके अलावा 19 जून को मुआना निवासी शराब ठेकेदार संजय उर्फ संजू राणा पर दो बाइक सवार युवकों ने अंधाधुंध फायरिंग कर घायल कर दिया था।
विज्ञापन

शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में तीन गांवों के आठ लोग नामजद
आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन
गांव खरकरामजी में शराब ठेकेदार की हत्या करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर तीन गांवों के आठ लोगों के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गतौली निवासी अमित ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सुमित गांव खरकरामजी में शराब ठेके में पार्टनर था। मंगलवार शाम को वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तो उसी दौरान गांव खरकरामजी के निकट कार सवार लोगों ने उसके भाई को घेर लिया और गोलियां मार दी। घायल को उपचार के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सदर थाना पुलिस ने अमित की शिकायत पर गांव खरकरामजी निवासी अजय, साहिल, मोहित, सुनील, विरेंद्र, गांव रजाना निवासी भूपेंद्र, बिटाना निवासी सचिन को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हत्या, शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। इस टीम में सीआईए, सदर थाना व डिटेक्टिव की टीम काम कर रही है।

सुमित की फाइल फोटो

सुमित की फाइल फोटो- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed