{"_id":"619141ffbaae6d1da2681e38","slug":"liquor-contract-worker-shot-dead-in-public-jind-news-rtk6298409161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: शराब ठेके के कारिंदे की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, जान बचाने के लिए एक मकान में घुसा, वहां घुसकर भी मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जींद: शराब ठेके के कारिंदे की सरेआम गोलियां मारकर हत्या, जान बचाने के लिए एक मकान में घुसा, वहां घुसकर भी मारी गोली
Sun, 14 Nov 2021 10:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:36 PM IST
सार
हरदीप उर्फ जडेजा बेलरखां से शराब की सप्लाई व पैसे लेने गुरुसर गांव के ठेके पर गया था। बदमाशों ने छह राउंड फायर किए, पांच गोलियां कारिंदे को लगीं।
विज्ञापन
हत्या के बाद जाम लगाते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जींद जिले के नरवाना कस्बे के गुरुसर गांव में रविवार सुबह पौने दस बजे शराब ठेके के कारिंदे की बदमाशों ने गोलियां मारकर हत्या दाग दी। उन्होंने छह राउंड गोलियां चर्लाईं, जिनमें से पांच कारिंदे को लगीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर एक बदमाश को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार गांव धरोदी निवासी हरदीप उर्फ जडेजा गांव बेलरखां में शराब ठेके पर काम करता था। वह शराब की सप्लाई व रुपये वसूलने का काम भी करता था। रविवार सुबह वह गुरुसर गांव में शराब की सप्लाई देने अपनी गाड़ी में गया था। इसके बाद वह वापस आ रहा था। जब वह गाड़ी से गुरुसर गांव के राजकीय प्राथमिक पाठशाला के पास पहुंचा, वहां पहले से ही घात लगाए खड़े युवकों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।
हरदीप गाड़ी रोककर पास के ही एक घर में घुस गया। इसके बाद आरोपियों ने घर में घुसकर उसको गोलियां मारीं। हरदीप की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश एक स्कूटी व बाइक पर आए थे और उसी से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें ः हरियाणा: आज सुबह 6 बजे से 24 घंटे बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, एंबुलेंस, पुलिस को ही मिलेगा तेल
सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी सत्यपाल ने बताया कि मृतक के भाई कुलदीप की शिकायत पर गांव गुरुसर निवासी मनजीत उर्फ काला को नामजद कर चार-पांच अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कुलदीप ने बताया है कि उसके भाई की हत्या मनजीत ने पुरानी रंजिश को लेकर की है।