फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Linking your Aadhaar card will give you extra time for ticket booking.

Jind News: आधार लिंक होने पर टिकट बुकिंग में मिलेगा अतिरिक्त समय

Wed, 31 Dec 2025 02:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Linking your Aadhaar card will give you extra time for ticket booking.
जींद। रेलवे ने टिकट बुकिंग में होने वाले फर्जीवाड़े की रोकथाम के लिए योजना बनाई है। अब आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से वेरीफाई करने वाले यात्रियों को जनरल रिजर्व टिकट बुक के लिए ज्यादा समय मिलेगा।
विज्ञापन

एडवांस रिजर्वेशन पीरियड का यह नियम रिजर्वेशन की ओपनिंग के दिन लागू होगा। इससे रेलवे फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगेगी। ऐसा होने से यात्रियों को टिकट मिलना आसान होगा।
विज्ञापन


रेलवे के इस नियम से अब जो आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक हैं उनको अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इससे व्यवस्था और अधिक मजबूत बनेगी। इसके लिए उपयोगकर्ताओं का आधार सत्यापन किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया वास्तविक यात्रियों को टिकट आरक्षण में प्राथमिकता देने के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईआरसीटीसी वेबसाइट या एप पर ट्रेन टिकट के लिए आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट के दौरान केवल आधार-प्रमाणित उपभोक्ताओं को ही सामान्य आरक्षित टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति भी केवल आधार-सत्यापित उपयोगकर्ताओं को ही दी जा रही है।



इस व्यवस्था से एडवांस रिजर्वेशन पीरियड खुलने के दिन सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक सिर्फ ऐसे यात्री ही आनलाइन टिकट बुक कर करते हैं, जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से जुड़ा हुआ है और यह अकाउंट वेरिफाइड है। इन चार घटें के समय के दौरान बिना आधार वेरीफाइ वाले उपयोगकर्ता अपने खाते से टिकट की बुकिंग नहीं कर सकेंगे।

आईआरसीटीसी अकाउंट से करना होगा लिंक

शुरुआत में आईआरसीटीसी वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोल कर लॉग इन करें। इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन से अपना आधार नंबर इस अकाउंट से जोड़ना होगा। यहां से आधार से जुड़े मोबाइल नंबर की मदद से इसकी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हा जाएगी।



टिकट बुकिंग में फर्जीवाड़े की रोकथाम को लेकर आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार नंबर वेरीफाई करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। इससे वास्तविक उपभोक्ताओं को आसानी से टिकट मिल सकेगा। -धीरज बुटानी, रिजर्वेशन विंडो अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed