{"_id":"2b83da85d97f13aa74d7a785349ca119","slug":"lineman-of-the-current-case-being","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइनमैन को करंट लगने के मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइनमैन को करंट लगने के मामला
जींद, अमर उजाला/ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बुढ़ाखेड़ा में बिजली लाइन में आई खराबी को ठीक कर रहे लाइनमैन को करंट लगने के मामले में पुलिस ने एक ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
ढाबा मालिक पर आरोप है कि लाइन को ठीक किया जा रहा था तो उस समय ढाबे पर जनरेटर चला दिया और लाइन में जोड़ दिया। जिसके चलते पूरी लाइन में करंट आ गया और लाइनमैन को करंट लग गया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर ढाबा मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पिल्लूखेड़ा बिजली निगम के एसडीओ कुलदीप मोर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जून को बुढ़ाखेड़ा में लाइन में आई खराब को लाइनमैन सतबीर परमिट लेकर ठीक कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट आने के चलते लाइनमैन को झटका लगा और वह खंभे से नीचे गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
जब बिजली निगम के अधिकारियों ने परमिट लेने के बावजूद भी लाइन में करंट आने की जांच में सामने आया कि गांव अमरावली खेड़ा के अशोकी ढाबा के संचालक अशोक ने छेड़छाड़ की थी और बिजली जाने के बाद ढाबा मालिक ने जरनेटर चला दिया। जिसके चलते लाइन में वापस करंट चला गया और निगम के लाइनमैन को करंट लग गया। पुलिस ने बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर अशोकी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन