फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Light sunshine in the morning, cold increased due to cloud cover in the afternoon

Jind News: सुबह खिली हल्की धूप, दोहपर बाद बादल छाने से बढ़ी ठंड

Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Light sunshine in the morning, cold increased due to cloud cover in the afternoon
दिन में बादल छाने के बाद शाम को छाई हल्की गहरी धुंध। विज्ञप्ति - फोटो : Jind
जींद। जिले में वीरवार को सुबह हल्की धूप तो खिली लेकिन दोपहर में बादल छाने से ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई तो न्यूनतम तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ। हवा की गति मंद होने के बाद भी दिनभर ठंड का अहसास दिनभर होता रहा। वीरवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 68 प्रतिशत और हवा की गति नौ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील रहेगा। आंशिक रूप से बादलवाई भी देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

वीरवार की सुबह हलकी धुंध नजर आई। दिन चढ़ने के साथ धुंध छंट गई और आकाश में बादल दिखाई देने लगे। दिनभर आकाश में बादलों का आवागमन लगा रहा। बीच बीच में सूर्य भी झांकता रहा। बादलवाई के चलते सुबह के तापमान में दो डिग्री का इजाफा हुआ तो दिन के तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेते देखा गया।
विज्ञापन

ठंड में इजाफा होना गेहूं तथा सरसों फसल के लिए फायदेमंद है। ठंड से दोनों फसलों में फुटाव अच्छा होगा और अच्छी ग्रोथ भी मिलेगी। वहीं ठंड सब्जियों के लिए नुकसानदायक साबित हो रही है। पिछले दो दिनों से मौसम के साफ होने पर सब्जी उत्पादकों को कुछ राहत मिली है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि ठंड के मौसम को देखते हुए शाम के समय फसलों में हलकी सिंचाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अगले 24 घंटों के दौरान आकाश में आंशिक बादलवाई भी देखने को मिलेगी। नए साल पर फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिलेगी। तापमान में भी गिरावट आएगी।-डॉ. राजेश, मौसम वैज्ञानिक, पांडू पिंडारा कृषि विज्ञान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed