{"_id":"65c1305c0d4681669e06acfc","slug":"letter-written-to-vij-to-restore-the-post-abolished-in-corona-jind-news-c-199-1-sroh1006-112605-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कोरोना में समाप्त पद बहाल करने के लिए विज को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कोरोना में समाप्त पद बहाल करने के लिए विज को लिखा पत्र
Tue, 06 Feb 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य सुपरवाइजर संघ हरियाणा ने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को पत्र लिखकर कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य विभाग में समाप्त किए गए पदों को बहाल करने की मांग की है। पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि जब तक पद बहाल करने पर सरकार का अंतिम निर्णय नहीं होता तब तक शहरों में समाप्त किए गए पदों पर कार्यरत किसी भी स्वास्थ्य कर्मचारियों को अन्य स्थानों पर स्थानांतरित नहीं किया जाए।
संघ के राज्य प्रधान राममेहर वर्मा, उपप्रधान सुदेश कुमारी, वित्त सचिव रणधीर चहल ने बताया कि कोरोना महामारी के बीच स्वास्थ्य कर्मचारियों की भारी कमी के बावजूद स्वास्थ्य महानिदेशालय की योजना शाखा ने सरकार को अंधेरे में रखकर राज्य के लाखों की आबादी वाले शहरों में एक समान छह एमपीएचडब्ल्यू, एक सुपरवाइजर के पदों का नोरम निर्धारित करवा दिए। इसके कारण राज्य में 1500 से ज्यादा कर्मचारियों के पद समाप्त करते हुए डिमिशियन काडर में रखने से इन बड़े शहरों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आंशका पैदा हो गई। अब तक राज्य की दो हजार से ज्यादा ग्राम पंचायत प्रस्ताव पारित कर सरकार से स्वास्थ्य कर्मचारियों के उक्त पदों को बहाल करने की मांग कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि जन आंदोलन के तहत स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव व घर-घर जाकर स्वास्थ्य विभाग में समाप्त पदों के कारण आम जनता पर पड़ने वाले कुप्रभाव की जानकारी से भी अवगत करवाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जब तक समाप्त पद बहाल नहीं हो जाते तब तक यह जन आंदोलन जारी रखा जाएगा।