फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Leftists protest against attacks on Palestine

Jind News: फलस्तीन पर हमलों के विरोध में वामपंथियों का प्रदर्शन

Wed, 05 Jun 2024 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Jun 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Leftists protest against attacks on Palestine
04जेएनडी02-रानी तालाब स्थित आंबेडकर चौक पर रोष जताते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। फलस्तीन पर इस्राइल की हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर रोष प्रकट किया। रोष प्रकट करने वालों में सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू), अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन, जनवादी महिला समिति, एसएफआई, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, जन संघर्ष मंच, किसान सभा और दलित अधिकार मंच के कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाशचंद्र तो संचालन मजदूर नेता कपूर सिंह ने किया।
विज्ञापन

सुधीर शास्त्री, रमेशचंद्र, विक्रम कालीरमण, राजकुमार श्योकंद, नूतन प्रकाश, आजाद पांचाल और संदीप ने कहा कि फलस्तीन के विस्थापित लोगों के लिए राफा के नजदीक बनाए गए राहत शिविर पर 26 मई को इस्राइल ने हमला कर 45 लोगों की जान ले ली। मरने वालों में 20 महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। यह कार्रवाई अमानवीय है। करीब आठ महीने से फलस्तीन पर इस्राइल हमले कर रहा है। आतंकवाद का बहाना बनाकर यह हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन जैसे साम्राज्यवादी देश इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं। हथियार मुहैया करवा रहे हैं। फलस्तीन में अब तक 36 हजार से ज्यादा बेकसूर लोग मारे जा चुके हैं। मरने वालों में बड़ी संख्या में बच्चे, महिलाएं हैं। हमले राहत शिविर, अस्पताल और शिक्षण संस्थाओं तक पर किए जा रहे हैं। दुनिया के कई देश इसका विरोध कर रहे हैं। जिला सचिव रमेशचंद्र ने कहा कि केंद्र सरकार इस्राइल हमलों से पीड़ित फलस्तीनी नागरिकों की हरसंभव सहायता के लिए कदम उठाए। इस अवसर पर मुरारीलाल, सतपाल, प्रवीण, महाबीर मौजूद रहे।

04जेएनडी02-रानी तालाब स्थित आंबेडकर चौक पर रोष जताते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन

04जेएनडी02-रानी तालाब स्थित आंबेडकर चौक पर रोष जताते हुए संगठन सदस्य। स्रोत संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed