फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Learn from them... Isha is engaged in the campaign to keep the youth away from drugs.

Jind News: इनसे सीखें...युवाओं को नशे से दूर रखने की मुहिम में जुटीं ईशा

Tue, 17 Feb 2026 01:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Learn from them... Isha is engaged in the campaign to keep the youth away from drugs.
16जेएनडी26: ईशा।
जींद। जिले में युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए सामाजिक स्तर पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में श्री साई सोसायटी की ओर से व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। प्रोेजेक्ट मैनेजर ईशा नशे की लत में फंस चुके युवाओं तक पहुंचकर उन्हें जागरूक कर रही हैं।
विज्ञापन

ईशा का कहना है कि बदलते सामाजिक परिवेश और गलत संगत के कारण युवाओं में नशे की प्रवृत्ति तेजी से बढ़ रही है जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक और सामाजिक रूप से भी गंभीर नुकसान पहुंचाती है। अभियान के तहत वह युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

इस कारण कुछ युवा व महिलाएं एचआईवी की शिकार भी हो रही हैं तो वहीं कुछ नशे के आदी बन चुके हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, नशे के कारण एचआईवी, हेपेटाइटिस बी व सी, त्वचा संक्रमण और नसों से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था की ओर से हर माह विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाते हैं। युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव, उससे बचाव के उपाय और उपलब्ध उपचार सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाती है।

ईशा का मानना है कि केवल जागरूकता ही इस समस्या का स्थायी समाधान है। यदि समाज, परिवार और संस्थाएं मिलकर प्रयास करें तो युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति अभियान को जनआंदोलन बनाने की आवश्यकता है ताकि आने वाली पीढ़ी स्वस्थ, जागरूक और सशक्त बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed