{"_id":"699b47fc7e45ff8d9508228e","slug":"lawyers-offered-sacrifice-in-108-kundiya-mahayagya-jind-news-c-199-1-sroh1009-148937-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: वकीलों ने 108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: वकीलों ने 108 कुंडीय महायज्ञ में दी आहुति
Sun, 22 Feb 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
22जेएनडी29: 108 कुण्डीय महायज्ञ यज्ञ में आहुति डालते हुए आयोजक। स्रोत : आयोजक
जींद। वकीलों ने परिवार समेत हुडा ग्राउंड स्थित एकलव्य स्टेडियम में आयोजित 108 कुंडीय शिव-शक्ति जनकल्याण महायज्ञ में आहुति अर्पित की। यह महायज्ञ परम पूज्य हरिओम महाराज के सानिध्य में हो रहा है। इसमें मुख्य यजमान के तौर पर कर्ण प्रताप व डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने शिरकत की। हरिओम महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ राष्ट्रहित के विषयों को जोड़कर इतिहास रचने का अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने वकीलों को माह में एक बार अपने घरों पर यज्ञ करने का संकल्प भी दिलाया।
अधिवक्ता परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि यज्ञ में औषधियों और गाय के घी के उपयोग से पर्यावरण शुद्धि होती है तथा मानसिक शांति मिलती है। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया कि प्रतिदिन होने वाली दिव्य महाआरती में हजारों श्रद्धालु भाग ले रहे हैं और क्षेत्र में धार्मिक उत्साह निरंतर बढ़ रहा है। संवाद