{"_id":"66a002cf30d6bd6dae0d5be4","slug":"larvae-found-in-two-houses-of-badsi-patti-notice-served-to-landlords-jind-news-c-199-1-sroh1006-120412-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बड़सी पत्ती के दो घरों में मिला लार्वा, मकान मालिकों को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बड़सी पत्ती के दो घरों में मिला लार्वा, मकान मालिकों को थमाया नोटिस
Wed, 24 Jul 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
नरवाना। बड़सी पत्ती में स्वास्थ्य विभाग की टीम को दो घरों में पानी की हौद तथा कूलर के पानी में लार्वा मिला। इस पर विभाग की टीम ने घरों के मालिकों को नोटिस जारी किए हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने कहा कि वे अपने घरों में इस प्रकार की कोताही बिल्कुल भी न बरते। अब दोबारा से लार्वा जांच के लिए टीम आएगी। यदि दोबारा मिलता है तो चालान किया जाएगा। प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र बिंदलिश ने बताया कि डेंगू बुखार मच्छर के काटने से फैलता है, जोकि साफ पानी में अंडे देता है, इसलिए अपने घरों में पानी की टंकियों, कूलर, फ्रिज के पीछे की ट्रे, गमले, मटके, हौदियों को सप्ताह में एक बार खाली करके सुखा लें, ताकि मच्छर को पनपने से रोका जा सके। नोडल अधिकारी डॉ. कपिल शर्मा ने लोगो को डेंगू बुखार के लक्षणों के बारे में बताया। डेंगू होने पर तेज बुखार होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना, टांगों में दर्द होना आदि लक्षण मिलते है। राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य कार्यकर्ता गुरुदेव ने एवं सरदार पटेल स्कूल में दर्शन कुमार ने विद्यार्थियों को डेंगू के बारे में बताया। इस अवसर पर बलजीत, राजबीर, मनीषा, अध्यापक शमशेर, रामेश्वर, मोनू, सुनील, सौरभ, अभिषेक मौजूद रहे।