फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Landed on the road for the construction of the square, staged a sit-in

Jind News: चौक निर्माण के लिए सड़क पर उतरे, दिया धरना

Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Jun 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Landed on the road for the construction of the square, staged a sit-in
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। संत रविदास, संत कबीरदास और महर्षि वाल्मीकि चौक का निर्माण कराने की मांग को लेकर सोमवार को अनुसूचित समाज के लोगों ने रानी तालाब पर स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर चौक पर धरना दिया। इसके बाद सभी प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे जहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीसी डाॅ. मनोज कुमार को सौंपा।
अनुसूचित जाति के लोगों ने रोहतक रोड पर सीआरएसयू मोड़ के पास सरकार द्वारा स्वीकृत संत कबीर चौक और भिवानी रोड बाईपास पर गुरु रविदास और गोहाना रोड पर पुराने बस अड्डे के पास महर्षि वाल्मीकि के नाम से चौक बनाने की मांग की। कहा कि पटियाला चौक पर सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थल का नामकरण किया जाए। धरना प्रदर्शन पहले समाज के लोगों ने डाॅ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। इस दौरान रोशनलाल दुग्गल ने कहा कि सभी ने अनुसूचित जाति समाज को बांटने का काम किया है लेकिन समाज के लोग अब इन राजनीतिक पार्टियों के इस विघटनकारी षड़यंत्र को अच्छी तरह से समझ गए हैं। दोनों चौक के निर्माण के लिए दो साल पहले 25-25 लाख रुपये की अनुदान राशि मंजूर की जा चुकी है। इसको लेकर वे विधायक डॉ कृष्ण मिड्ढा के यहां तीन वर्ष चक्कर काटते रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि जब जींद में गोहाना रोड टी प्वाइंट पर धींगड़ा चौक बनाने की बात आई तो रातों-रात धींगड़ा चौक बन भी गया और विधायक ने उसका उद्घाटन भी किया। इससे साफ जाहिर है कि विधायक दोहरा मापदंड अपनाए हुए हैं। इस अवसर पर धर्मपाल सिंहमार, आम आदमी पार्टी के कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष कौशिक, बसपा के सोनीपत लोकसभा प्रभारी देशराज सरोहा, माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र फोर ने भी समर्थन किया। इस अवसर पर कमल चौहान, रणबीर ढाठरथ, कलावती नागर, नगर पार्षद प्रवीन बामनिया, वजीर मेहरा, सतबीर लाडवाल, सुखीराम धरौदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स

10 जुलाई तक मांग पूरी नहीं हुई तो शुरू होगा बेमियादी धरना

धर्मपाल सिंहमार ने कहा कि यदि सरकार ने दस जुलाई तक उनकी मांगें नहीं मानी तो 11 जुलाई से डाॅ. बीआर आंबेडकर चौक पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। यह तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं हो जाती। उनका धरना पूरी तरह शांतिपूर्वक होगा, न किसी तरह की सड़क रोकी जाएगी और न ही कोई और तरह की बाधा डाली जाएगी। वह डाॅ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के तले बैठकर ही सरकार को मजबूर करने का काम करेंगे। धरने पर अटूट भंडरा चलता रहेगा। अब अनुसूचित जाति से जुड़े सभी समाजों के लोग एकजुट होकर एक मंच पर आएंगे और अपने लोगों की सरकार बनाने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed