फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Land and plot marking will be done from home, no need to visit tehsil

Jind News: घर बैठे कर सकेंगे जमीन-प्लॉट की निशानदेही, नहीं काटने होंगे तहसील के चक्कर

Tue, 22 Sep 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Land and plot marking will be done from home, no need to visit tehsil
फोटो 22जेएनडी10-जिले के एक गांव में प्लाट की निशानदेही के लिए पहुंची टीम। संवाद
जींद। जमीन और प्लॉट की निशानदेही कराने के लिए अब लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। राजस्व विभाग ने निशानदेही की प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया है। अब जमीन मालिक घर बैठे निशानदेही के लिए आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर में नई व्यवस्था शुरू होने के बाद ऑनलाइन निशानदेही के लिए अब तक 12,774 आवेदन आ चुके हैं। इससे लोगों को आवेदन जमा करने, उसकी स्थिति जानने और निशानदेही की प्रक्रिया के लिए कार्यालयों में जाने की परेशानी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अब तक जमीन या प्लॉट की निशानदेही के लिए लोगों को संबंधित तहसील कार्यालय में आवेदन देना पड़ता था। इसके बाद राजस्व कर्मचारियों के स्तर पर प्रक्रिया आगे बढ़ती थी। कई बार आवेदन की स्थिति जानने या निशानदेही की तारीख की जानकारी लेने के लिए भी लोगों को कार्यालय पहुंचना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवेदन के बाद फीस भरने के लिए आएगा मोबाइल पर मैसेज
प्लॉट या जमीन की निशानदेही के लिए किए गए आवेदन के बाद मालिक के पास फीस भरने के लिए मोबाइल फोन पर मैसेज आएगा। फीस भरने का समय 15 दिन रहेगा। फीस जमा करवाने के बाद निशानदेही की तारीख भी निर्धारित होने का मैसेज से ही पता चलेगा। यदि जमीन मालिक ने 15 दिन के अंदर फीस नहीं जमा करवाई तो आवेदन खुद ही रद्द हो जाएगा।

ऑनलाइन आवेदन से होगी प्रक्रिया आसान
राजस्व विभाग की नई व्यवस्था का लाभ जमीन मालिकों के साथ-साथ उन लोगों को भी मिलेगा, जिन्हें प्लॉट की सीमाओं अथवा भूमि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट कराने के लिए निशानदेही की जरूरत पड़ती है। ऑनलाइन आवेदन होने से रिकॉर्ड के आधार पर प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सकेगा। इससे तहसील कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ कम होने और लोगों का समय बचने की संभावना है।


जिलावार लंबित सीमांकन अनुरोधों की सूची
जिले का नाम, कुल अनुरोध, सीआरओ के पास लंबित, कानूनगो के पास लंबित
अंबाला -1078, 165, 234
भिवानी 739, 23 ,233
चरखी दादरी-1057-43-547
फरीदाबाद-51-1-2
फतेहाबाद-1076-6-193
गुरुग्राम-82-8-12
हांसी-15-0-2
हिसार-815-21-163
झज्जर-314-21-93
जींद-247-4-55
कैथल-479-10-54
करनाल-804-06-79
कुरुक्षेत्र-261-25-44
महेंद्रगढ़-399-12-92
मेवात-480-11-104
पलवल-26-02-02
पंचकूला-411-04-78
पानीपत-900-25-70
रेवाड़ी-284-10-25
रोहतक-130-11-27
सिरसा-2410-109-354
सोनीपत-22-01-03
यमुनानगर-694-16-137
कुल-12774-534-2603

वर्जन
राजस्व विभाग ने जमीन या प्लॉट की ऑनलाइन निशानदेही का काम शुरू कर दिया है। अब प्लॉट या जमीन की निशानदेही के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद फीस जमा करवाने के बाद ऑनलाइन निशानदेही होगी। -डॉ. वैशाली शर्मा, डीसी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article