फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lakshya team checked the arrangements, scrutinized the records for one and half hours

Jind News: लक्ष्य टीम ने परखीं व्यवस्थाएं, डेढ़ घंटे खंगाला रिकॉर्ड

Thu, 04 Jul 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Lakshya team checked the arrangements, scrutinized the records for one and half hours
03जेएनडी15 : नागरिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंची टीम। संवाद
जींद। केंद्र सरकार की ओर से नियुक्त लक्ष्य की टीम ने बुधवार को नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इसमें मातृ एवं शिशु से संबंधित व्यवस्थाओं को जांच गया। यदि जिला स्वास्थ्य विभाग का स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक रहा तो केंद्र सरकार अस्पताल सुविधाओं का इजाफा करेगी और यदि स्कोर कम रहा तो जो भी कमियां मिलेंगी उनको सुधारा जाएगा। लक्ष्य टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को देगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की दो सदस्यीय लक्ष्य टीम ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम में मौजूद डाॅ. अवतारजीत सिंह व डाॅ. सुमिता मेहता सुबह ही पहुंच गए। टीम ने अस्पताल के प्रसूति वार्ड का जायजा लिया। जच्चा-बच्चा को दी जाने वाली सुविधाओं का निरीक्षण किया। साथ ही प्रसूति वार्ड से सभी रिकॉर्ड को भी करीब डेढ़ घंटे तक खंगाला। इसके बाद टीम ने अस्पताल की महिला ओपीडी के अलावा महिला वार्ड, ऑपरेशन थिएटर का जायजा लिया। टीम ने वार्ड में दाखिल मरीजों से भी बातचीत की। साथ ही स्टाफ नर्स से भी गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाले उपचार के बारे में जाना। टीम के साथ प्रधान चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जितेंद्र कादियान, डिप्टी एमएस डाॅ. राजेश भोला, डाॅ. अरविंद, डाॅ. मंजू सिंगला, डाॅ. अजय चालिया व डाॅ. विनोद साथ रहे।
विज्ञापन

मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना है उद्देश्य
लक्ष्य कार्यक्रम के तहत अस्पतालों का मूल्यांकन किया जा रहा है। राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज के साथ ऐसे स्वास्थ्य संस्थान, जहां प्रसव की संख्या 100 से अधिक है, उनको लक्ष्य सर्टिफिकेट के लिए चिह्नित किया जाएगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। प्रशिक्षण के पश्चात संबंधित अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा तैयार चेकलिस्ट के आधार पर गैप एनालिसिस किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य टीम ने अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया है। टीम अपनी रिपोर्ट केंद्रीय स्वास्थ्य निदेशालय को सौंपेगी। इसके आधार पर ही स्कोर मिलेगा। स्कोर अच्छा मिला तो नागरिक अस्पताल लक्ष्य योजना के तहत अनुबंधित हो जाएगा। इसमें सरकार काफी सुविधाएं बढ़ाती है।
-डॉ. जितेंद्र कादियान, प्रधान चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed