फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Lakshya Sheoran selected for World Shooting Championship

लक्ष्य श्योराण का वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए चयन

Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Lakshya Sheoran selected for World Shooting Championship
दिल्ली में शूटिंग प्रतियोगिता जीतने के बाद खुशी जाहिर करता लक्ष्य श्योराण। - फोटो : Jind
जींद। शहर के रोहतक रोड निवासी सोमबीर पहलवान के बेटे लक्ष्य श्योराण ने 10 से 16 जनवरी तक दिल्ली में हुई शूटिंग प्रतियोगिता में 125 में से 122 स्कोर लेकर इतिहास रचा है। इस जीत के साथ ही लक्ष्य श्योराण का चयन 2021 में होने वाली वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है। भारतीय मुख्य कोच विक्रम चौपड़ा का कहना है कि लक्ष्य ओलंपिक में देश को शूटिंग में स्वर्ण पदक दिलाएगा।
विज्ञापन

सोमबीर पहलवान ने बताया कि कोरोना काल में लक्ष्य उनके मध्यप्रदेश स्थित फार्म हाउस पर प्रतिदिन अभ्यास करता था। हरियाणा में कोई शूटिंग रेंज नहीं होने के कारण लक्ष्य ने खुद ही मेहनत की। 18 वर्ष की आयु में लक्ष्य ने अब तक 50 अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर मेडल जीते हैं। अब उनका लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। नगर परिषद की पूर्व प्रधान सुदेश देवी ने कहा कि लक्ष्य ने देश का नाम रोशन किया है। अब उन्हें उम्मीद है कि लक्ष्य ओलंपिक में भारत की झोली में गोल्ड मेडल डालेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed