फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   laborer and driver died in two road accidents

दो सड़क हादसों में मजदूर और गाड़ी चालक की मौत

Tue, 24 Aug 2021 10:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
laborer and driver died in two road accidents
शहर से मजदूरी कर घर लौट रहे बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की जहां कार से टक्कर लगने से मौत हो गई, वहीं पिंडारा गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भावड़ गांव निवासी 35 वर्षीय सुभाष की जान चली गई। दोनों मामलों में संबंधित थानों की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में रोहतक जिले के गांव भैणी मातो निवासी सुरेश ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका 20 वर्षीय बेटा बाबा 22 अगस्त को जींद शहर में मजदूरी करने के लिए आया हुआ था। शाम को वह बाइक से घर लौट रहा था। जब वह ईक्कस बाईपास भिवानी रोड के नजदीक पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उसे सीधी टक्कर मार दी, जिसस वह सड़क पर गिर गया। चोट लगने की वजह से वह बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालात को देखते हुए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पीजीआई में इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। सदर थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गोहाना के गांव भावड़ हॉल आबाद जींद शहर की विजय नगर कॉलोनी निवासी गौरव ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चाचा सुभाष (35) गाड़ी चलाते थे। वह जींद में टैक्सी स्टैंड पर आते-जाते रहते थे। 22 अगस्त की सुबह गांव भावड़ से जींद आए हुए थे। शाम को पुलिस ने सूचना दी कि उसके चाचा जींद-गोहाना रोड के पास मृत पड़े हुए हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसके चाचा मृत पड़े थे। उसने शक जाहिर किया है कि किसी अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर से उसके चाचा की मौत हुई है। सिविल लाइन थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाकर दुर्घटना करने के आरोप में मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed