फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   KYC of 15 thousand farmers incomplete, deprived of PM Kisan Nidhi Yojana

Jind News: 15 हजार किसानों की केवाईसी अधूरी, पीएम किसान निधि योजना से वंचित

Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 05 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
KYC of 15 thousand farmers incomplete, deprived of PM Kisan Nidhi Yojana
04जेएनडी13-जिला के एक गांव में किसान के खाते की केवाईसी पूरी करते हुए कर्मचारी। संवाद
जींद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत केवाईसी पूरी नहीं होने से जिले के 15 हजार 379 किसान 19वीं किस्त से वंचित रह जाएंगे। इसको लेकर किसान अपने खाते से केवाईसी पूरी करवाएं।
विज्ञापन

कृषि विभाग ने किसानों की केवाईसी पूरी करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई हुई है। कर्मचारी गांव-गांव जाकर उन किसानों की केवाईसी पूरी कर रहे हैं, जिनकी वेरिफिकेशन नहीं हो पाई है। अधिकतर ऐसे किसान हैं जो कि उम्रदराज है और उनके अंगूठे के निशान के मिलान नहीं हो पा रहे हैं। जिले में 1 लाख 59 हजार 213 किसान पंजीकृत हैं, जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को हर साल छह हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। किसानों को यह राशि हर चार महीने के अंतराल पर दो-दो हजार रुपये के हिसाब से तीन किस्तों में दी जाती है। योजना के तहत अक्तूबर में 18वीं किस्त जारी हो चुकी है। किसान खुद सीएससी पर जाकर ई केवाईसी पूरी करवा सकते हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पंजीकरण करवाने के लिए किसान को अटल सेवा केंद्र पर जाकर विभाग की साइट पर अपने कागजात अपलोड करवाने होंगे। उसे खुद तथा पत्नी का आधार कार्ड, बैंक पासबुक, नवीनतम भूमि रिकॉर्ड, जमाबंदी की कॉपी की जरूरत पड़ेगी। इसके बाद खंड स्तर पर कागजातों की जांच होगी। फिर जिलास्तर पर जांच की जाएगी। उसके बाद कृषि विभाग से अनुमति देकर कागजात जांच के लिए पंचकूला भेजे जाएंगे और वहां अनुमति मिलने के बाद किसान को योजना में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में एक लाख 59 हजार किसान पंजीकृत हैं। इनमें से 15 हजार से अधिक किसानों की ई केवाईसी अधूरी है। उनकी ई केवाईसी पूरी करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसको जल्द पूरा कर लिया जाएगा। -डॉ. गिरीश नागपाल, उप निदेशक, कृषि विभाग, जींद।

04जेएनडी13-जिला के एक गांव में किसान के खाते की केवाईसी पूरी करते हुए कर्मचारी। संवाद

04जेएनडी13-जिला के एक गांव में किसान के खाते की केवाईसी पूरी करते हुए कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed