फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Krishna Lal Garg was honored by Home Minister Amit Shah.

Jind News: कृष्ण लाल गर्ग को गृह मंत्री अमित शाह ने किया सम्मानित

Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Krishna Lal Garg was honored by Home Minister Amit Shah.
28जेएनडी34: राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन में कृष्ण लाल गर्ग को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सम्मानि
जींद। पंचकूला में आयोजित राष्ट्रीय सहकारी सम्मेलन के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दालमवाला गांव निवासी आढ़ती कृष्ण लाल गर्ग को विशेष सम्मान से नवाजा। यह सम्मान सहकारिता क्षेत्र में उनके योगदान और बहुउद्देश्यीय प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के गठन में सक्रिय भूमिका के लिए प्रदान किया गया।
विज्ञापन

सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने केआरआईबीएचसीओ कृभको के सहयोग से गठित दो नई एम-पैक्स के प्रतिनिधियों को पंजीकरण प्रमाण पत्र भी सौंपे। कार्यक्रम का उद्देश्य जमीनी स्तर पर सहकारी संस्थाओं को मजबूत करना, किसानों को संगठित करना और टिकाऊ कृषि व ग्रामीण विकास को गति देना रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। सम्मान ग्रहण करने के बाद कृष्ण लाल गर्ग ने इसे अपने लिए गर्व का क्षण बताते हुए केंद्रीय मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और कृभको का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि पूरे जींद जिले और सहकारिता से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और कृभको के अधिकारियों का है। जिन्होंने उनका इसमें सहयोग कर आगे बढ़ाया। सम्मेलन में सहकारिता के विस्तार, किसानों की आय बढ़ाने, आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed