फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Krishna honored Sudama along with Rukmini according to Vedic tradition: Yogesh Dutt

श्रीकृष्ण ने रुक्मिणी के साथ वैदिक परंपरा से किया था सुदामा का सम्मान : योगेश दत्त

Fri, 04 Sep 2026 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Krishna honored Sudama along with Rukmini according to Vedic tradition: Yogesh Dutt
फोटो 3 नरवाना। हवन यज्ञ करते हुए आर्य समाज के लोग। स्रोत समाज।
नरवाना। आर्य समाज नरवाना परिसर में चतुर्वेद पाठ पारायण यज्ञ कार्यक्रम के तहत हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। यजमान यशपाल, सुनील व मनोज कुमार सहित स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों और आर्य समाज के सदस्यों ने वेद मंत्रों का सामूहिक पाठ करते हुए यज्ञ में आहुतियां डालीं।
विज्ञापन

हवन के बाद मुख्य उपदेशक पंडित योगेश दत्त ने योगीराज श्रीकृष्ण चंद्र के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विश्व इतिहास में श्रीकृष्ण जैसे विलक्षण प्रतिभावान, बुद्धिमान, दूरदर्शी और नीतिज्ञ व्यक्तित्व का जन्म युगों बाद होता है। उन्होंने द्रोणाचार्य और पांचाल नरेश द्रुपद की मित्रता का उदाहरण देते हुए कहा कि दोनों के संबंधों में राजा और रंक का भेद सामने आया, जबकि श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता आत्मीयता एवं समानता का प्रतीक थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने महारानी रुक्मिणी के साथ वैदिक परंपराओं के अनुसार सुदामा का आत्मिक भाव से सम्मान किया और बिना कुछ मांगे उनके परिवार का उद्धार किया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने युद्धभूमि में अर्जुन को कर्म के सिद्धांत का ज्ञान देकर कर्तव्य पालन के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य समाज प्रधान चंद्रकांत आर्य ने समाजसेवा, वेद प्रचार, यज्ञ और राष्ट्र रक्षा के लिए सत्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। जयपाल सिंह आर्य ने श्रीकृष्ण के चरित्र से जुड़े विभिन्न प्रसंगों पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर वेदपाल, धर्मपाल, यशपाल, रामकुमार, किताब सिंह, बलबीर सिंह, राजवीर सिंह, रिपन गर्ग, मनोज कुमार, मीना व सीमा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed