{"_id":"691f5c9da61682872d027b94","slug":"knowledge-of-first-aid-is-essential-for-every-student-dr-bhola-jind-news-c-199-1-jnd1010-144177-2025-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर छात्र के लिए प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान जरूरी : डॉ. भोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर छात्र के लिए प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान जरूरी : डॉ. भोला
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 20 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
20जेएनडी10 : सीआरएसयू में प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी देते डॉ. भोला। स्रोत विवि
Link Copied
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में यूथ रेडक्रॉस के तत्वावधान में वीरवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागी शामिल हुए। शिविर में छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा व व्यक्तित्व विकास से संबंधित गतिविधियों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला रहे।उन्होंने बताया कि हर छात्र के पास बेसिक फर्स्ट-एड की जानकारी होना आवश्यक है क्योंकि यह आपातकालीन परिस्थितियों में जीवन बचाने में मददगार होती है। उन्होंने शिविर के उद्देश्यों, नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व बढ़ाने में ऐसे प्रशिक्षण की भूमिका पर भी चर्चा की। वहीं पर रेडक्रॉस मास्टर ट्रेनर राममेहर सिंह ने बताया कि भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से 17 से 21 नवंबर तक पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें योग, प्राथमिक सहायता, जनसेवा से जुड़ी गतिविधियां और जागरूकता सत्र करवाए जा रहे हैं। प्रतिभागियों ने कहा कि यह शिविर उनके लिए अत्यंत उपयोगी और ज्ञानवर्धक साबित हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।