फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Knife attack on class 10th student outside DAV school

डीएवी स्कूल के बाहर दसवीं के छात्र पर चाकू से हमला

Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Knife attack on class 10th student outside DAV school
नागरिक अस्पताल में दाखिल घायल राहुल। - फोटो : Jind
जींद। अर्बन इस्टेट स्थित डीएवी स्कूल के बाहर बुधवार को दसवीं के छात्र पर तीन युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। इसमें छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के युवकों ने घायल छात्र को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है।उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। छात्र पर हमला रंजिश के चलते की गई है।
विज्ञापन

नरवाना रोड निवासी छात्र राहुल ने बताया कि वह सुबह बाइक से डीएवी स्कूल पहुंचा था। स्कूल के अंदर छात्रों की बाइक या स्कूटी पर प्रवेश बैन है। इसलिए वह अपनी बाइक को स्कूल के बाहर खड़ा कर रहा था तभी वहां स्कूटी सवार तीन युवक पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया। छात्र के शोर मचाने पर बीच बचाव के लिए आसपास के लोगों को आता देख हमलावर युवक मौके से भाग गए। राहुल ने बताया कि उस पर हमला स्कूल के ही छात्र ध्रुव ने किया है। कुछ दिन पहले ध्रुव का उसके दोस्त कार्तिक के साथ झगड़ा हो गया था। तब उसने झगड़ा शांत करवाया था। उसी रंजिश के चलते ध्रु्व ने उस पर चाकू से हमला किया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि छात्र पर चाकू से हमले की जानकारी मिली है। पीड़ित छात्र के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed