{"_id":"6924b1eb79776b21f70df1be","slug":"km-college-won-the-overall-trophy-in-the-youth-festival-jind-news-c-199-1-sroh1009-144375-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: युवा उत्सव में केएम काॅलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: युवा उत्सव में केएम काॅलेज ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
विज्ञापन
24जेएनडी13: ओवरऑल ट्रॉफी दिखाते हुए सभी प्रतिभागी। संवाद
नरवाना। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के निर्देशन में इंदिरा गांधी महिला कॉलेज में नरवाना जोन के क्षेत्रीय युवा उत्सव में केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती।
महाविद्यालय की टीम ने नृत्य, थिएटर, सांग और गायन में उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा कल्याण एवं सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका प्रो. उषा शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय ने नृत्य में पंडित बिरजू महाराज ट्रॉफी, थिएटर में श्री सुनील दत्त ट्रॉफी, सांग में पंडित लखमीचंद ट्रॉफी और गायकी में पंडित जसराज ट्रॉफी प्राप्त कर सभी श्रेणियों में अपना दबदबा बनाया।
28 स्पर्धा में भाग लेने वाली टीम ने 21 स्पर्धा में प्रथम और पांच स्पर्धा में द्वितीय स्थान हासिल किया। महाविद्यालय लौटने पर प्राचार्य डॉ. मीनू सिंह और कॉलेज काउंसिल सदस्यों ने सांस्कृतिक कमेटी और प्रतिभागियों का स्वागत किया। इस अवसर पर प्रोफेसर जगबीर दूहन, मेजर सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।