फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Sadan will be ready in Uchana with Rs 7 crores

Jind News: उचाना में 7 करोड़ से तैयार होगा किसान सदन

Sun, 07 Jul 2024 01:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 07 Jul 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Kisan Sadan will be ready in Uchana with Rs 7 crores
06जेएनडी13: पुलिस थाना से आगे जींद की तरफ निर्धाणाधीन किसान सदन। संवाद
उचाना। नेशनल हाईवे पर जींद की तरफ पुलिस थाना से कुछ दूरी पर बन रहे किसान सदन का कार्य जोरों पर चल रहा है। चहारदीवारी का काम पूरा होने के बाद बिल्डिंग बनाने का काम शुरू कर दिया है। बांगर किसान चैरिटेबल ट्रस्ट उचाना की अगुवाई में बन रहे सदन को लेकर सदस्य बनाए गए हैं तो लोगों से सहयोग राशि भी ली जा रही है। आसपास के क्षेत्र में ये आधुनिक सदन होगा, जहां किसान से लेकर युवा, खिलाड़ी व अन्य के लिए सुविधाएं होंगी। इसका शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता ने भूमि पूजन करके किया था।
विज्ञापन

विशेषज्ञ देंगे खेती संबंधित जानकारी, ट्रेनिंग

प्रधान बलबीर सफाखेड़ी ने बताया कि देश-प्रदेश के कई कृषि विश्वविद्यालयों से बातचीत की जाएगी। इन विश्वविद्यालयों की जो टीमें होंगी वे किसानों को ट्रेनिंग देंगी। परंपरागत के अलावा आधुनिक खेती की ट्रेनिंग का प्रबंध करवाया जाएगा। युवाओं को ऑनलाइन ट्रेनिंग करवाई जाएगी। विदेश में खेती किस तरह से की जाती है, उसके बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों को मुफ्त ई-लाइब्रेरी की सुविधा के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी करवाई जाएगी, ताकि उनको दिल्ली, हिसार न जाना पड़े।
विज्ञापन


सदन में ये सुविधाएं होंगी

किसान सदन का निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र के लोगों को सामुदायिक केंद्र एवं बैंक्वेट हॉल, कोचिंग सेंटर, ई-लाइब्रेरी, कॉन्फ्रेंस हॉल, कृषि व्यवसाय केंद्र, बहु उद्देश्यीय खेल परिसर की सुविधा मिलेगी। दो मंजिला बनने वाले किसान सदन के निर्माण पर 700 लाख रुपये खर्च हो रहे हैं। यहां पर 5500 गज के आसपास जमीन में इसका निर्माण हो रहा है।

06जेएनडी13: पुलिस थाना से आगे जींद की तरफ निर्धाणाधीन किसान सदन। संवाद

06जेएनडी13: पुलिस थाना से आगे जींद की तरफ निर्धाणाधीन किसान सदन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed