फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Chhatra Ekta Sangathan protested against discrimination in CRSU

Jind News: सीआरएसयू में भेदभाव के खिलाफ किसान छात्र एकता संगठन ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 10 Apr 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Apr 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kisan Chhatra Ekta Sangathan protested against discrimination in CRSU
09जेएनडी35: विरोध प्रदर्शन करते हुए विद्यार्थी। संगठन
जींद। सीआरएसयू में किसान छात्र एकता संगठन ने प्रशासन पर भेदभाव के आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने आंतरिक परीक्षा के अंकों में की जा रही मनमानी, नामांकन में भेदभाव, और परीक्षा परिणामों में की गई गड़बड़ियों पर परीक्षा परिणाम की प्रतियां जलाकर रोष जताया।
विज्ञापन

उप प्रधान अभिषेक जुलाना ने बताया कि विश्वविद्यालय में एक साजिश के तहत ग्रामीण पृष्ठभूमि और मेहनतकश तबके के छात्रों को लगातार शैक्षणिक प्रक्रिया से बाहर करने की कोशिश की जा रही है। आंतरिक परीक्षा के अंकों में व्यक्तिगत पसंद-नापसंद के आधार पर अंक देना, छात्रों के नाम काटना और बिना स्पष्ट कारण के रिजल्ट रोक कर छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। युवा अध्यक्ष नवरत्न माथुर ने कहा कि जब तक छात्रों के साथ न्याय नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर साहिल नरवाल, अरविंद मुंडे, गोविंद सैनी, प्रथम, नवीन, अंकुश, रितिक, कार्तिक मौजूद रहे।
विज्ञापन



संगठन की यह है मांगे
आंतरिक परीक्षा के अंकों की पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और मूल्यांकन प्रक्रिया सार्वजनिक की जाए, जिन छात्रों के नाम काटे गए हैं, उन्हें दोबारा नामांकन का अवसर दिया जाए, रोके गए परीक्षा परिणामों की निष्पक्ष जांच कर पुनर्मूल्यांकन कराया जाए, छात्र हितों की रक्षा के लिए एक स्वतंत्र निगरानी समिति गठित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed