फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kisan Andolan : 50 youths write letters to PM with blood, five youth sit on gradual fast

किसान आंदोलन : 50 युवाओं ने खून से लिखा पीएम को पत्र, पांच युवा क्रमिक अनशन पर बैठे

Fri, 26 Feb 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan : 50 youths write letters to PM with blood, five youth sit on gradual fast
प्रधानमंत्री के नाम लिखा पत्र दिखाते युवा। - फोटो : Jind
जींद/नरवाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को खटकड़ व बद्दोवाल टोल प्लाजा पर युवा किसान दिवस मनाया गया। इस दौरान 50 युवाओं ने खून से प्रधानमंत्री को पत्र लिख कर कृषि कानून वापस लेने की मांग की। युवाओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के हर आह्वान पर जींद के युवा सबसे आगे खड़े मिलेंगे। मोर्चा चाहे संसद घेराव का आह्वान करे या प्रधानमंत्री निवास का।
विज्ञापन

शुक्रवार को धरने की पूरी बागड़ोर युवाओं के हाथ में रही। इस दौरान बद्दोवाल टोल प्लाजा पर पांच युवाओं ने क्रमिक अनशन किया। शनिवार को गुरु रविदास जयंती भाईचारे के रूप में मनाई जाएगी। वहीं, शहीद चंद्रशेखर को याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखने के लिए 200 से अधिक युवा आगे आए, लेकिन किसान नेताओं ने कहा कि यह सांकेतिक है, ऐसे में 50 युवाओं को रक्त निकाला गया। इस पत्र को स्पीड पोस्ट से प्रधानमंत्री कार्यालय के पते पर भेजा गया है।
विज्ञापन

किसान बनाएं राजनीतिक दल
बद्दोवाल टोल पर रविंद्र नैन ने कहा कि हमेशा आंदोलन से ही नई पार्टी का जन्म होता है। किसानों को भी किसान-मजदूर एकता पार्टी का गठन करके स्वार्थी नेताओं के मुंह पर तमाचा मारना चाहिए। नैन ने कहा कि किसानों के अंदर ही कुछ जयचंद होते हैं जो मंत्रियों व सरकार के चमचों के आगे पीछे घूमते रहते हैं। किसानों को चाहिए कि अब किसी ओर का झंडा उठाने की बजाय अपनी पार्टी को खड़ा किया जाए। सुनील बद्दोवाल ने कहा कि टोल पर 36 बिरादरी का पूरा सहयोग है और आंदोलन ज्यों का त्यों चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं को किया सम्मानित : खटकड़ टोल पर उन युवाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने राकेश टिकैत के कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाई थी। किसान नेता आजाद पालवां ने कहा कि युवाओं को आंदोलन के लिए तैयार किया जा रहा है। युवाओं ने बहुत ही बेहतर व्यवस्था बनाकर दिखाई है।

सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने ही होंगे : कंडेला
सर्व जातीय सर्व खाप के राष्ट्रीय संयोजक एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेकर एमएसपी गारंटी का कानून बनाना ही होगा। कंडेला ने यह बात राजस्थान के करीरी में टोडाभीम में आयोजित किसान महापंचायत से लौटने के बाद कही। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार महापंचायतों में भीड़ उमड़ रही है, उससे साफ है कि सरकार पर लगातार किसान संगठनों का दबाव बढ़ता जा रहा है। कंडेला ने कहा कि केंद्र सरकार को एमएसपी गारंटी कानून बनाना ही होगा। जब तक यह कानून नहीं बनेगा, तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगे।

युवा के हाथ से खून निकालती महिला।

युवा के हाथ से खून निकालती महिला। - फोटो : Jind

खटकड़ टोल पर धरने में मौजूद महिलाएं। संवाद

खटकड़ टोल पर धरने में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed