फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kiryana 20 million sought by dealer de

किरयाना व्यापारी से मांगी 20 लाख की चौथ

Fri, 05 Dec 2014 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद Updated Fri, 05 Dec 2014 12:44 AM IST
विज्ञापन

 जुलाना के एक किरयाना व्यापारी से 20 लाख की चौथ मांगने पर व्यापारियों में दहशत है। भेजे गए पत्र में संचालक को परिवार सहित मारने की धमकी दी गई है।

विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी लेकर केस दर्ज कर लिया है। जींद में माह के अंदर किरयाना संचालक की हत्या के बाद चौथ मांगने की घटना से लोग परेशान हैं। व्यापारियों का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अपराधियों के कारण लोगोें का चैन हराम हो गया है। पुलिस की प्लानिंग के बावजूद आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन


 जुलाना के वार्ड नंबर- छह के निवासी सुभाष जिंदल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान के पीछे ही उसकी किरयाना की दुकान है। बुधवार को वह दुकान पर था। शाम को जब वह घर गया तो आंगन में एक लेटर पड़ा हुआ था। जब उसने लेटर खोलकर देखा तो उसमें लिखा था कि किरयाना स्टोर की दुकान में बहुत पैसा काम लिया है। अब 20 लाख रुपये दे दो। अगर पैसे नहीं दिए या पुलिस को इस मामले की सूचना दी तो उसे और उसके परिवार को मार दिया जाएगा। किरयाना व्यापारी के अनुसार पत्र पढ़कर परिवार के सभी लोग दहशत में आ गए हैं। परिवार के लोग अप्रत्याशित वारदात से सहमे हुए हैं। इसलिए पुलिस मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई करे। किरयाना व्यापारी  सुभाष बंसल की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक माह में हुए दो मामले
दो लाख रुपये के लिए की थी हत्या
जींद की स्कीम नंबर पांच में किरयाना व्यापारी दर्शन लाल उर्फ पिंकी की हत्या पांच नवंबर को गोली मारकर कर दी थी। पुलिस के अनुसार तीन युवकों ने पिंकी से दो लाख रुपये की मांग की थी। रुपये नहीं देने पर आरोपियों ने पिंकी की हत्या कर दी थी।



पीसीआर पर की फायरिंग
अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले दिल्लूवाला गांव में पशु चोरों ने पुलिस पीसीआर पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पशु चोर मौके से फरार हो गए थे। घटना को पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस इन तक नहीं पहुंच सकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed