फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kiran Choudhary is not the legacy of Bansilal: JP

किरण चौधरी बंसीलाल की विरासत नहीं : जेपी

Sat, 22 Jun 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 22 Jun 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
Kiran Choudhary is not the legacy of Bansilal: JP
21जेएनडी22 : कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद जयप्रकाश। स
उचाना। किरण चौधरी बंसीलाल की विरासत नहीं हैं। यह बात हिसार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस सांसद जयप्रकाश ने शुक्रवार को उचाना की एक धर्मशाला में जीत के बाद धन्यवाद के लिए रखे कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

किरण चौधरी को लेकर जेपी ने कहा कि बंसीलाल के वारिस रणबीर महेंद्रा और अनिरुद्ध हैं, किरण चौधरी नहीं। उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने विश्वासघात किया है यदि वे पहले ही पार्टी छोड़कर चले जाते तो कांग्रेस ज्यादा सीटें जीत सकती थी। कांग्रेस में रहते हुए कुछ लोगों ने उनको हराने की कोशिश की, लेकिन जनता के समर्थन के कारण वह सफल नहीं हो सके। उन्होंने किसी का नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग अभी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं और रात में भाजपा का झंडा उठाए मिले हैं। उन्होंने कहा कि नीट से लेकर ग्रुप डी की परीक्षाओं में ही गड़बड़ी नहीं है, बल्कि भाजपा में भी पूरी तरह से गड़बड़ है। जयप्रकाश ने कहा कि किसी को बीच में लाने की जरूरत नहीं है। थाम मेरे हैं और मैं थारा हूं, इसलिए कोई भी बात हो तो मुझसे सीधी बात कर सकते हैं। इस मौके पर वीरेंद्र प्रधान, बलराम कटवाल, वीरेंद्र घोघड़िया, आयुष खटकड़ मौजूद रहे।

21जेएनडी22 : कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद जयप्रकाश। स

21जेएनडी22 : कार्यकर्ता बैठक में पहुंचने के बाद लोगों का अभिवादन स्वीकार करते सांसद जयप्रकाश। स

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed