{"_id":"5f3439898ebc3e411324b51f","slug":"kingpin-used-to-give-two-thousand-rupees-for-giving-information-about-an-atm-jind-news-rtk5685708102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरगना एक एटीएम की जानकारी देने पर देता था दो हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरगना एक एटीएम की जानकारी देने पर देता था दो हजार रुपये
विज्ञापन
स्वाइप मशीन और एटीएम का क्लोन बनाकर लोगों के बैंक खातों से पैसे निकालने वाले गिरोह के मुख्य सरगना भिवानी निवासी मोनी तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दो टीमें लगाई हैं। मोनी को पकड़ने के लिए सफीदों शहर थाना पुलिस के अलावा सीआईए की टीम भी लगी हुई है। वहीं अब पुलिस को जानकारी मिली है कि पकड़े गए सभी आरोपी भिवानी निवासी जोनी के लिए काम करते हैं। एक एटीएम कार्ड की जानकारी मुहैया करवाने पर मोनी उन्हें दो हजार रुपये देता है।
जानकारी के लिए भिवानी जिले के गांव कुंगड़ निवासी सोनू, हांसी निवासी अमृत, पेटवाड़ निवासी जॉनी तथा नई दिल्ली के शादीपुरा निवासी अजय उर्फ टीनू को काबू किया था। अब सभी को अदालत ने जेल भेज दिया है। सफीदों शहर थाना प्रभारी देवीलाल के अनुसार भिवानी निवासी मोनी बीएड पास है और उसने ही सभी को काम पर रखा हुआ था। जोनी ने सभी को कार्ड स्वाइप करने का प्रशिक्षण भी दिया था। इस मामले में अब पुलिस को दो लोगों की तलाश है। इनमें से एक मोनी है और दूसरे का नाम अभी पुलिस सार्वजनिक नहीं कर रही है।
जानबूझकर कम पढ़े लोगों को टीम में लेता है मोनी
पुलिस के अनुसार मुख्य सरगना मोनी जानबूझकर कम पढ़े-लिखे लोगों को अपनी टीम में रखता है। इनका काम सिर्फ पिन नंबर लेना और कार्ड स्वाइप करना ही होता है। पकड़े गए चारों युवक अंडर मैट्रिक हैं।