फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Kharal village received the gift of development work worth 15 crores

Jind News: खरल गांव को मिली 15 करोड़ की विकास कार्यों की सौगात

Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 28 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Kharal village received the gift of development work worth 15 crores
27जेएनडी07: खरल गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। प्रशासन
नरवाना। प्रदेश के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने खरल गांव में आयोजित कार्यक्रम में गांव के विकास के लिए सौगात दी है। कैबिनेट मंत्री ने गांव को लगभग 15 करोड़ रुपये विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की। इस दौरान लगभग 97 लाख रुपये की लागत से 5 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस राशि से गांव की साहू पत्ती और बसाऊ पत्ती में 25-25 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि चौपाल, लंगर हॉल, पुस्तकालय और गली निर्माण शामिल हैं। मंत्री बेदी ने कहा कि 17 अगस्त का दिन नरवाना के विकास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ने वाला साबित होगा। जब प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नरवाना की नई अनाज मंडी मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे और करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा इलाके से पिछड़ेपन को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि हरियाणा के वीर जवानों की वीरता पर प्रदेश को गर्व है। इस दौरान उन्होंने कारगिल विजेता कुलदीप कमांडो को विशेष बधाई दी। इस मौके पर गुरुकुल की वाइस चांसलर प्रो. सुदेश, प्रधान नफे सिंह नैन, पूर्व विधायक पिरथी नंबरदार, सुरेंद्र प्रजापति, मंडल अध्यक्ष सत्यवान शर्मा, एडवोकेट मनदीप चहल, अमित धरौदी, जसवीर नैन, मीडिया प्रभारी संजय बल्हारा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन विकास कार्य को लेकर की घोषणा

- कन्या गुरुकुल के लिए एंबुलेंस व 10 कंप्यूटर देने की घोषणा की।

- गांव में स्वच्छ पेयजल पाइपलाइन बिछाने और नया बूस्टर लगाने के लिए 9.98 करोड़ रुपये।

- गांव खरल से ढाबी टेक सिंह तक बनी सड़क पर 1.90 करोड़ रुपये।

- धमतान साहिब तक सड़क निर्माण के लिए 1.23 करोड़ रुपये।

- खरल अनाज मंडी और पीपलथा तक 33-33 लाख रुपये की लागत से बनी सड़क।

--लंगर हॉल के लिए 5.51 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा।


–सीईटी परीक्षा पर बोले बेदी– पारदर्शिता ही सरकार की प्राथमिकता

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हाल ही में हुई कॉमन इलिजिबिलिटी टेस्ट (सीईटी) की परीक्षा को राज्य सरकार ने पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित किया है। उन्होंने कहा कि अब नौकरियां बिना पर्ची-बिना खर्ची के केवल योग्यता के आधार पर मिल रही हैं। सरकार की ओर से रोडवेज बसों और ठहराव की बेहतर व्यवस्था करके लाखों युवाओं को सुविधा दी गई है। युवाओं को अब सरकारी सेवाओं में नई उम्मीद दिख रही है।




मन की बात’ देश को जोड़ने का मंच : बेदी

रविवार को मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने गांव फरैण कला के बूथ नंबर 188 पर ग्रामीणों के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात को सुना। उन्होंने इसे सिर्फ संवाद नहीं, बल्कि देश को जोड़ने का एक मजबूत माध्यम बताया। मंत्री ने कहा कि सेल्फी विद डॉटर जैसा अभियान हरियाणा के बीबीपुर गांव से शुरू हुआ और आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित है। इसी तरह जल बचाओ अभियान को भी राष्ट्रीय पहचान मिली है। बेदी ने कहा कि मन की बात देश की विविधता को एकता में पिरोने का कार्य कर रही है और हमें ऐसे कार्यक्रम से प्रेरणा लेनी चाहिए।

27जेएनडी07: खरल गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। प्रशासन

27जेएनडी07: खरल गांव में जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री कृष्ण कुमार बेदी। प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed