{"_id":"66b64d9b3eab45098503c7ae","slug":"khaps-support-to-nhm-workers-jind-news-c-199-1-jnd1001-121264-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एनएचएम कर्मियों को खापों का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एनएचएम कर्मियों को खापों का समर्थन
Fri, 09 Aug 2024 10:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 09 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
जींद। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी सांझा मोर्चा के बैनर तले एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 15वें दिन भी जारी रही, जबकि दूसरे दिन भी एनएचएम कर्मियों ने भूख हड़ताल जारी रखी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के छह कर्मचारी भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें पिंकी, सोनिया, पूनम मोर, बबली, सोनिया रोहिल्ला, नीलम शामिल रहीं। धरने की अध्यक्षता सुनीता अलीपुरा ने की, जबकि मंच का संचालन पूनम श्योकंद ने किया। इस दौरान एनएचएम कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं कंडेला खाप से ओमप्रकाश, माजरा खाप के प्रधान गुरविंद्र संधु तथा अखिल भारतीय किसान सभा के प्रधान बलबीर ने कर्मियों का नैतिक समर्थन किया।
सुनीता अलीपुरा ने कहा कि एनएचएम कर्मचारी कई साल से स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैंं। बावजूद इसके सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी कि अगर सरकार समय रहते उनकी मागों को नहीं पूरा करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के विरोध में एनएचएम के तहत चलने वाली सभी सेवाओं को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इसमें लेबर रूम, नर्सरी, केएमसी यूनिट, रेफरल ट्रांसपोर्ट, मेंटल हेल्थ, स्कूल हेल्थ, आरबीएसके, आरकेएसके, एनसीडी, एनआरसी, टीबी व आयुष विभाग, पीपी सेंटर व रिपोर्टिंग के कार्य शामिल हैं। इस अवसर पर पूनम, शीतल, सुमित, कमलेश, बिमला, रेनू, प्रमोद, अमित लाड़वाल, डाॅ. अजय मोर, डाॅ. अरुण, सुनील रधाना, गौरव सहगल, संदीप कुंडू, सुनील सैनी, जगबीर, विनय, संजय, कमलेश बिश्नोई, गणपत, सोनिया गर्ग मौजूद रहीं।