फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khapen Chhotu Ram will make efforts for the election of Kisan Shiksha Samiti.

Jind News: खापें छोटूराम किसान शिक्षा समिति के चुनाव को लेकर करेगी प्रयास

Sun, 21 Jul 2024 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Khapen Chhotu Ram will make efforts for the election of Kisan Shiksha Samiti.
21जेएनडी25 : बैठक में भाग लेते जिले की खापों के प्रतिनि​धि। संवाद
जींद। छोटूराम किसान कॉलेज व जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का संचालन करने वाली छोटूराम किसान शिक्षा समिति पर पिछले दस साल से लगे प्रशासक के मामले में जिले की खापों ने संज्ञान लिया है। रविवार को जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुई जिले की खापों की बैठक में निर्णय लिया गया कि वह जल्द ही हरियाणा फर्म एंड सोसाइटी के रजिस्ट्रार से मिलकर इस मामले को सुलझाएंगे। जल्द ही समिति का चुनाव करवाकर इसकी बागडोर प्रधान को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, दाड़न खाप से सूरजभान, उझाना खाप से ईश्वर उझाना, कालवा तपा से दिलबाग कालवा, सोमदत्त शर्म, यशपाल बुडायन, किताब सिंह भनवाला, नौगामा खाप प्रधान सुरेश बलबलपुर, दरिया सिंह, माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु, संदीप खर्ब, नौगामा खाप के प्रवक्ता उमेद सिंह जागलान ने बैठक करके पूरे मामले की जानकारी ली। सभी खापों के लोगों ने कहा कि संस्था में विवाद के कारण दस साल से प्रशासक काम कर रहा है। जिले के बहुत से लोगों ने अपने खून-पसीने से संस्था खड़ी की थी, लेकिन अब इस पर प्रशासन का कब्जा हो गया है। यह केवल आपसी विवाद के कारण ही हुआ है। खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि पूरा मामला हरियाणा फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार के पास है। बैठक में पांच लोगों की कमेटी बनाई गई। जल्द ही यह कमेटी हरियाणा फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार से मिलेगी और इस मामले में जो भी पहलु होंगे, उन पर विचार करेगी। कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला ने कहा कि यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। जल्द ही इसका समाधान करवाया जाएगा। जो भी जरूरी कदम हैं, उठाए जाएंगे। सभी खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि जल्द ही संस्था के चुनाव करवाने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही प्रतिनिधियों की पांच सदस्यीय टीम पंचकूला जाकर उच्चाधिकारियों से मिलेगी।
विज्ञापन

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के कारण हुआ था विवाद
छोटूराम किसान शिक्षा समिति में विवाद वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के चलते हुआ था। दस साल पहले एक गुट ने आरोप लगाया कि अपने चहेतों को प्रधान बनाने के लिए दूसरे गुट ने वोटर लिस्ट से छेड़छाड़ की थी। इसके बाद जिला फर्म एंड सोसाइटी रजिस्ट्रार ने यहां प्रशासक लगाने की सिफारिश की थी। फिलहाल दस साल से जींद के एसडीएम इस संस्था में प्रशासक का काम देख रहे हैं।

21जेएनडी25 : बैठक में भाग लेते जिले की खापों के प्रतिनिधि। संवाद

21जेएनडी25 : बैठक में भाग लेते जिले की खापों के प्रतिनिधि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed