फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Khap upset over honoring those who shot farmers

Jind News: किसानों को गोली मारने वालों के सम्मान से खाप खफा

Sun, 21 Jul 2024 11:13 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 21 Jul 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Khap upset over honoring those who shot farmers
जींद। माजरा खाप पंचायत ने किसान आंदोलन में किसानों को गोली मारने या आदेश देने वाले पुलिस कर्मियों व अधिकारियों को सम्मानित करने के फैसले को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना की है।
विज्ञापन

माजरा खाप पंचायत प्रधान गुरविंदर सिंह संधू ने सरकार से सवाल किया है कि क्या निहत्थे किसानों पर गोली चलवाना या चलाना बहादुरी का प्रतीक है। छह लोगों की आंखों की रोशनी चली गई, 430 के लगभग घायल हुए थे। सैकड़ों किसानों पर झूठे मुकद्दमे दर्ज किए गए थे और उन्हें जेल में डाला गया था। हाईकोर्ट ने भी सरकार के रास्ता रोकने को अनुचित बताया है। सरकार इन अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मान क्यों देना चाहती है।
विज्ञापन

माजरा खाप पंचायत के प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर ने बताया कि 28 जुलाई को खापों की एक महापंचायत दनौदा गांव में बिनैण खाप के चबूतरे होगी, जिसमें उत्तर भारत की सभी खापों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। महापंचायत में सामाजिक मुद्दों लिव इन रिलेशनशिप, लव मैरिज, लड़की की शादी उम्र 21 साल के बजाय 18 साल रखना, समलैंगिक कानून पर चर्चा की जाएगी। महापंचायत में सरकार के लिए गए कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित करने के फैसले को भी निरस्त करने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed