{"_id":"63f7bd9c4d3cb9cba20177d4","slug":"khap-and-tapa-representatives-met-the-station-in-charge-for-the-arrest-of-electricity-employees-jind-news-c-17-1-75097-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी से मिले खाप और तपा प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी से मिले खाप और तपा प्रतिनिधि
Fri, 24 Feb 2023 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 24 Feb 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
जीआरपी चौकी में थाना प्रभारी से बातचीत करते तपा और खाप प्रतिनिधि। विज्ञप्ति
जींद। धमतान साहिब गांव में बिजली चोरी पकड़ने के लिए छापामार कार्रवाई से क्षुब्ध होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या करने के मामले में खाप और तपा के प्रतिनिधि थाना प्रभारी स्नेहीराज से जीआरपी चौकी नरवाना में मिले।
इस दौरान तपा और खाप प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को जिन बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है, उनको गिरफ्तार करने की मांग की। इस पर थाना प्रभारी स्नेहीराज ने उन्हें आश्वासन दिया कि बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
धमतान साहिब के चांदीराम, बलबीर सिंह, डॉ. निशान सिंह, जुलहेड़ा गांव के पूर्व सरपंच गंगासिंह, लोचब गांव के योगेंद्र नैन, धमतान तपा के प्रधान डॉ. प्रीतम सिंह, खरल गांव के पूर्व सरपंच रतन सिंह जैलदार ने बताया कि 15 फरवरी को धमतान साहिब के 45 वर्षीय सुरेश ने बिजली कर्मचारियों की छापेमारी से आहत होकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली थी, क्योंकि घर पर बिजली कर्मचारियों की छापेमारी से वह बेहद परेशान हो गया था, जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया। इसको लेकर तीन दिन धमतान साहिब के बस अड्डे पर शव रखकर बिजली कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी। उस समय प्रशासन ने बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया था, लेकिन उनको गिरफ्तार नहीं किया गया था। प्रशासन ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जल्द बिजली कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अब पांच दिन से ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
बिजली कर्मचारियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर खाप और तपा के प्रतिनिधि उनसे मिले थे। उन्होंने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। जल्द ही पुलिस सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस के आश्वासन से वे संतुष्ट हो गए।
-स्नेहीराज, प्रभारी, जीआरपी जींद।