फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Keep an eye on water stagnation after rain, appeal to prevent mosquito-borne diseases

Jind News: बारिश के बाद जमा पानी पर रखें नजर, मच्छर जनित बीमारियों से बचाव की अपील

Fri, 21 Aug 2026 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Keep an eye on water stagnation after rain, appeal to prevent mosquito-borne diseases
20जेएनडी07: नागरिक अस्पताल में विश्व मच्छर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद सीएमओ डॉ. सुमन को
जींद। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से विश्व मच्छर दिवस के अवसर पर मच्छर जनित रोगों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों की रोकथाम में लोगों की भागीदारी सबसे अहम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बारिश के बाद घरों और आसपास जमा होने वाला थोड़ा सा पानी भी मच्छरों के लिए प्रजनन स्थल बन सकता है। कूलर, गमले, पुराने टायर, पानी की टंकियों और छत पर रखे बर्तनों में जमा पानी में मच्छर पनप सकते हैं जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया और जापानी इंसेफेलाइटिस जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मच्छरों को पनपने से रोकना ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है। सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की कि घर और आसपास पानी जमा न होने दें। सप्ताह में कम से कम एक दिन ड्राई-डे मनाकर कूलर, पानी की टंकियों, गमलों, पुराने टायरों और ऐसे सभी स्थानों की सफाई करें, जहां पानी जमा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मच्छरों के प्रजनन स्थल खत्म करने से बीमारी फैलने की आशंका को काफी कम किया जा सकता है। उप सिविल सर्जन डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें नियमित रूप से फॉगिंग, एंटी लार्वा गतिविधियां, लार्वा सर्वे, ब्रीडिंग चेकिंग और फीवर सर्वे कर रही हैं। इसके साथ लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed