Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Karsola Minor canal breaches near Deshkheda village; paddy crops across 200 acres submerged.

Jind News: देशखेड़ा गांव के पास करसोला माइनर टूटी, 200 एकड़ में धान की फसल जलमग्न

Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Karsola Minor canal breaches near Deshkheda village; paddy crops across 200 acres submerged.
3 जुलाना 01: देशखेड़ा गांव में टूटी करसोला माईनर को बंद करते किसान। संवाद - फोटो : सांकेतिक
जुलाना। देशखेड़ा गांव के किसानों के लिए खेतों में लहलहाती धान की फसल अब चिंता का सबब बन गई है। फसल पककर तैयार खड़ी थी। कटाई की तैयारी थी। इसी बीच करसोला माइनर दो अलग-अलग स्थानों से टूट गई। पानी आसपास के खेतों में भर गया।
विज्ञापन

करीब 150 से 200 एकड़ कृषि भूमि जलमग्न हो गई। खेतों में खड़ी धान की फसल पानी में डूब गई। अब किसानों को मेहनत और लागत दोनों डूबने का डर सता रहा है।
भूपेंद्र और प्रताप का आरोप है कि सिंचाई विभाग ने माइनर की क्षमता से अधिक पानी छोड़ दिया था। पानी का बहाव तेज था। दबाव बढ़ने से माइनर के दो हिस्से टूट गए। इसके बाद पानी तेजी से खेतों में घुसने लगा। किसानों ने अपने स्तर पर पानी के फैलाव को रोकने का प्रयास किया लेकिन बहाव इतना तेज था कि वे बेबस नजर आए।
विज्ञापन

माइनर टूटने के बाद संबंधित विभाग और प्रशासन को सूचना दी। उन्हें उम्मीद थी कि अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचेंगे। पानी का बहाव रुकवाया जाएगा। टूटे हिस्सों की मरम्मत होगी लेकिन करीब तीन घंटे बीतने के बाद भी कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे किसानों का गुस्सा बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि धान की फसल पककर तैयार है। कटाई शुरू होने वाली थी। ऐसे समय में खेतों में पानी भरना बड़ी मुसीबत बन गया है। यदि पानी की निकासी जल्द नहीं हुई तो फसल खराब हो सकती है। इससे उत्पादन पर भी असर पड़ेगा। किसानों ने सवाल उठाया कि जब माइनर में पानी छोड़ा जा रहा था तो उसकी क्षमता और स्थिति की जांच क्यों नहीं की गई?
किसानों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करवाई जाए और प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी कराकर वास्तविक नुकसान का आकलन किया जाए ताकि उन्हें नियमानुसार मुआवजा मिल सके।

कैप्टन योगेश बैरागी ने किसानों से की मुलाकात
माइनर टूटने की सूचना मिलने पर हरियाणा समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रभावित किसानों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उनके सामने सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि माइनरों की क्षमता और हालत का आकलन किए बिना पानी छोड़ना बड़ी लापरवाही है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। कैप्टन योगेश बैरागी ने किसानों को आश्वासन दिया कि वह मामले को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। प्रभावित खेतों की विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी। नुकसान का आकलन कराया जाएगा। उन्होंने किसानों को उचित मुआवजा दिलाने का भी भरोसा दिया।

3 जुलाना 01: देशखेड़ा गांव में टूटी करसोला माईनर को बंद करते किसान। संवाद

3 जुलाना 01: देशखेड़ा गांव में टूटी करसोला माईनर को बंद करते किसान। संवाद- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed