{"_id":"6a610d14ec2245b860073f80","slug":"karmaveer-tushir-becomes-member-of-bar-council-welcome-jind-news-c-199-1-jnd1012-157117-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: कर्मवीर तुषीर बने बार काउंसिल के सदस्य, स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: कर्मवीर तुषीर बने बार काउंसिल के सदस्य, स्वागत
विज्ञापन
सफीदों। कर्मवीर तुषीर ने कानूनी क्षेत्र में प्रवेश करते हुए पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल की सदस्यता प्राप्त कर ली है। उन्होंने बुधवार को बार एसोसिएशन सफीदों की विधिवत सदस्यता ग्रहण की।
बार एसोसिएशन सफीदों के अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने उन्हें औपचारिक रूप से सदस्यता दिलवाई। अधिवक्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और मुंह मीठा करवाकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।
एडवोकेट कर्मवीर तुषीर ने कहा कि उनके लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि वह अब विधि के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता के बाद अब वे कानून के माध्यम से समाज की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने बार एसोसिएशन को आश्वस्त किया कि वे पेशे के सभी नियमों और आदर्शों का पालन करते हुए अपनी जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
वहीं, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट कुणाल अग्रवाल ने कर्मवीर तुषीर का स्वागत करते हुए कहा कि उनके रूप में बार को एक अनुभवी, मिलनसार और समझदार सदस्य मिला है।
मौके पर सचिव एडवोकेट नरेंद्र शर्मा, एडवोकेट कमल सैनी, पूर्व प्रधान एडवोकेट गुरजंट भिंडर, एडवोकेट हरीश वशिष्ठ, एडवोकेट विनय धींगड़ा, एडवोकेट हरीश कुमार और एडवोकेट अभिषेक मौजूद रहे।